Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षा

Nobel Prize 2022 : इस साल नोबेल विजेताओं के नाम हुए घोषित, यहां देखें 2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की पूरी लिस्ट

Janjwar Desk
11 Oct 2022 8:15 AM GMT
Nobel Prize 2022 : इस साल नोबेल विजेताओं के नाम हुए घोषित, यहां देखें 2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की पूरी लिस्ट
x

Nobel Prize 2022 : इस साल नोबेल विजेताओं के नाम हुए घोषित, यहां देखें 2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की पूरी लिस्ट

Nobel Prize 2022 : नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार पांच अलग-अलग पुरस्कार हैं, जो उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है...

Nobel Prize 2022 : इस सप्ताह नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जा रही है, कई श्रेणियों में विजेताओं के नाम का एलान हो चुका है। नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार पांच अलग-अलग पुरस्कार हैं, जो उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है। नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाते हैं। नोबेल पुरस्कार अपने संबंधित क्षेत्रों में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के रूप में माने जाते हैं। पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल होता है। पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और एक मौद्रिक पुरस्कार मिलता है।

विजेता को दिया जाता है 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर

नोबेल पुरस्कार विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 900,000 अमरीकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह पैसा पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा 1895 में छोड़ी गई वसीयत से आता है। पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को दिया जाता है। 1968 से स्वीडिश बैंक द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई | बता दें कि शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है और अन्य पांच स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं | आइए जानते हैं साल 2022 के नोबेल पुस्कार विजेता कौन-कौन हैं।


शांति नोबेल पुरस्कार

एलेस बियालियात्स्की बेलारूस के हैं जिन्हें 2022 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने 1980 से ही लोकतांत्रिक आंदोलन मानवाधिकार के लिए प्रयास किया है। बेलारूस में भी लोकतंत्र नहीं है और ये उनका लगातार विरोध करते रहे हैं, इसलिए इन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।

मेमोरियल एक संगठन है, जिसकी स्थापना 1987 में सोवियत संघ के दौरान हुई थी और इसका उद्देश्य साम्यवादी दमन के पीड़ितों की यादें रखना। सोवियत विघटन के बाद में यह संगठन रूस में मानवाधिकारों के लिए काम करता रहा है। इसीलिए रूस के इस संगठन को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज संगठन की स्थापना 2007 में यूक्रेन में हुई थी। शुरुआत से ही यह संगठन मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए मजबूती से खड़ा रहा। रूस के आक्रमण के बाद में यूक्रेन के नागरिको के लिए इस संगठन ने काम किया और इसलिए इसे भी शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

2022 चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

बता दें कि 2022 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्वांते पैबो को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया।

2022 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

एलेन एस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन ए.क्लॉसर (अमेरिका), एंटोन जिलिंगर (ऑस्ट्रिया) को 2022 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार 'उलझे हुए फोटॉनों के प्रयोगों के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना और अग्रणी क्वांटम सूचना विज्ञान' के लिए दिया गया। उनके परिणामों ने Quantum सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है।

2022 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

बता दें कि 2022 में तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों बेन बर्नानके, डगलस डायमंड, फिलिप डायबविगो को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इन तीनों पुरस्कार विजेताओं को विशेष रूप से वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समाज में सुधार करने के लिए दिया गया है अर्थात 2022 का अर्थशास्त्र का नोबेल बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए दिया गया। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 1968 से शुरू हुआ और पहली बार 1969 में दिया गया था।

2022 रसायन का नोबेल पुरस्कार

2022 में तीन व्यक्तियों को रसायन के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें कि 2022 में नोबेल पुरस्कार विजेता (रसायन) कैरोलिन बर्टोज़ी (संयुक्त राज्य अमेरिका), मोर्टन मेल्डल (डेनमार्क) और बैरी शार्पलेस (संयुक्त राज्य अमेरिका) को रसायन के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बैरी शार्पलेस को दूसरी बार नोबेल पुरस्कार, मिला पहली बार 2001 में मिला था। 2022 में रसायन के लिए इन तीनों को नोबेल पुरस्कार 'क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए' दिया गया।

2022 साहित्य का नोबेल पुरस्कार

बता दें कि 2022 में साहित्यिक का नोबल पुरस्कार एनी एनॉक्स को दिया गया है। एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में फ्रांस में हुआ था। उनके लेखन का मुख्य भाग सामाजिक असमानता को लेकर रहा है। एनी इनॉक्स की जर्नल डू डेहोर्स (1993), एक्सटीरियर्स (1996), या ला वी एक्सटीरियर (1993-1999), थिंग्स सीन, 2010), लेस अरमोयर्स वीड्स (फिल्म) [1974] प्रमुख किताबें हैं।

Next Story

विविध