Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam/Weather Today: IMD का अलर्ट, इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल

Janjwar Desk
26 Nov 2021 6:57 PM GMT
Aaj ka Mausam/Weather Today: IMD का अलर्ट, इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल
x
Aaj ka Mausam/Weather Today, 27 November: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। नवंबर खत्म होने के साथ ही सर्दी अपने चरम पर पहुंचना शुरू हो गई है...

Aaj ka Mausam/Weather Today, 27 November: देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत राजस्थान और मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में सोमवार 29 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि दक्षिणी राज्यों में पिछले दो हफ्तों से लगातार बारिश हो रही है, जो अभी चार दिन और जारी रह सकती है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather) का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। नवंबर खत्म होने के साथ ही सर्दी ( Winter) अपने चरम पर पहुंचना शुरू हो गई है। यूपी के कई जिलों में लगातार तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ जिलों में पारा 7 डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों के दौरान यूपी में शीतलहर चलने की संभावना है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी ने सर्द में ठिठुरने पैदा की है। शुक्रवार को यूपी के आगरा में मैक्सिमम तापमाम 28.6 और मिनिमम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अलीगढ़ में मैक्सिमम 27.4 और मिनिमम तापमान 11.8, बरेली में न्यूनतम तापमान 9.3, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और मेरठ में मिनिमम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों को दौरान बारिश की स्थिति

मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, चेन्नई, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ बहुत भारी बारिश संभव है। वहीं, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी तट पर छिटपुट हल्की बारिश की आशंका जताई है।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो 26 से 29 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी से भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने दक्षिण आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 28 और 29 नवंबर को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध