Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam/Weather Today, 20 November: पंजाब, मध्य प्रदेश सहित तमाम राज्यों के मौसम का हाल, कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Janjwar Desk
19 Nov 2021 6:32 PM GMT
Aaj Ka Mausam, 09 April 2022 : दिल्ली में चल रही है लू, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा गर्मी का कहर
x

Aaj Ka Mausam, 09 April 2022 : दिल्ली में चल रही है लू, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा गर्मी का कहर

Aaj ka Mausam/Weather Today, 20 November: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दी है। इस बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है...

Aaj ka Mausam/Weather Today, 20 November: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश के अधिकतर राज्यों में बेमौसम बारिश हो रही है। महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कर्नाटक में अगले 4 दिनों तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बना है जो दक्षिणी राज्यों के तट को पार कर गया है। इसके कारण अब पूर्वी राज्यों में भी बूंदाबांदी की आशंका बन रही है।

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश का मौसमी मिजाज फिर बदल गया है। गुलाबी ठंड के बीच नवंबर से फिर से बूंदाबांदी का दौर शुरु हो गया है।पिछले 24 घंटे के दौराम एमपी के आधा दर्जन जिलों में बारिश हुई है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के 20 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है। वही 9 जिलों में बिजली चमकने और गरज की आशंका के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 से 3 दिनों में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग और बैतूल जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।

पंजाब में ठंड की दस्तक

पंजाब में पारा गिरने का साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश के कई शहरों में ठंड ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दी है। इस बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, पंजाब में 21 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अमृतसर में बादल और धूप के बीच लूकाछिपी का खेल चल रहा है। शुक्रवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जालंधर में मैक्सिमम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान भारत में मौसम

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने अपने 24 घंटों के पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर भारी भारी हो सकती है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा की आशंका जताई है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध