Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Dehradun news : पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर आर्मी जवान की मौत, डॉक्टर घायल

Janjwar Desk
3 Aug 2022 5:50 PM IST
Dehradun news : पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर आर्मी जवान की मौत, डॉक्टर घायल (फोटो प्रतीकात्मक)
x

Dehradun news : पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर आर्मी जवान की मौत, डॉक्टर घायल (फोटो प्रतीकात्मक)

Dehradun news : भैरोंघाटी से 3 किमी आगे हवा बैंड के पास हुए इस भूस्खलन की चपेट में आने से हर्षिल आर्मी के एक जवान की मौत हो गई, जबकि सेना का चिकित्सक घायल हुआ हो गया है....

Dehradun news : भारत तिब्बत चीन सीमा से सटे नेलांग बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान हर्षिल आर्मी की एक टीम भूस्खलन की चपेट में आ गई। भैरोंघाटी से 3 किमी आगे हवा बैंड के पास हुए इस भूस्खलन की चपेट में आने से हर्षिल आर्मी के एक जवान की मौत हो गई, जबकि सेना का चिकित्सक घायल हुआ हो गया है। रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे जवान की डेड बॉडी निकाल ली है। जिसको उत्तरकाशी के जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

उत्तरकाशी जिले के नेलांग से हर्षिल आते वक्त भूस्खलन की यह घटना घटी। बताया गया कि भैरोंघाटी से आगे हवा बैंड के पास सड़क बंद होने के कारण वाहन से उतरकर सेना का दल पैदल निकल रहा था कि तभी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानी पत्थर दरककर सड़क पर गिरने लगे, जिससे सड़क से गुजर रहे सेना के जवान इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। सेना की ओर से अभी तक घटना पर किसी तरह की अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि नेलांग बॉर्डर पर भैरोंघाटी से 3 किमी आगे सेना का दल पैदल जा रहा था। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक जवान की मौत हुई है। एक घायल है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया है कि जब पहाड़ी भूस्खलन हुआ तो सेना का दल पैदल पेट्रोलिंग कर रहा था कि अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से जवान भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें जवान की मृत्यु हो गई। आर्मी के हेलीकॉप्टर और जवानों के द्वारा जवान का रेस्क्यू किया गया। जिसका शव जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

हादसे में जान गंवाने वाले जवान सुखजिंदर सिंह (22) पुत्र परमजीत सिंह निवासी सुचेतगढ़ जिला जम्मू (जम्मू कश्मीर) की पोस्टिंग हर्षिल में थी। जवान की डेडबॉडी उत्तरकाशी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाई जा रही है। इस घटना में एक चिकित्सक सैन्य अधिकारी जो घायल हुआ है, उसको हेलीकॉप्टर के माध्यम से इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया है।

Next Story

विविध