Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam, 26 May 2022 : दिल्ली में बढ़ सकता है तापमान, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

Janjwar Desk
26 May 2022 2:30 AM GMT
Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश
x

Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam, 26 May 2022 : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा...

Aaj Ka Mausam, 26 May 2022 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। मई में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मई में आगे और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। साथ ही चिलचिलाती धुप के साथ गर्म हवाओं की लहर भी चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान साफ बना रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान बढ़ा है।

इसके अलावा लेह में आज का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेह में आज हल्की बारिश होने वाली है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा बिहार के पटना का आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

बता दें कि आज कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आज जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली में गर्म हवाओं के साथ होगा अधिकतम तापमान

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलने के साथ ही अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। बात दें कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी (AQI) खराब श्रेणी में में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आकड़ों के अनुसार दिल्ली का औसतन AQI 250 के करीब दर्ज किया गया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध