Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Janjwar Desk
11 Jan 2022 3:45 AM GMT
Aaj ka Mausam: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
x
Kaisa hai aaj ka mausam: भारत मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देता है। इस अलर्ट के अनुसार, इन राज्यों में मौसम और भी खराब हो सकता है...

Aaj Ka Mausam 11 January 2022: उत्तर भारत में हो रही बारिश ने ठंड को ओर बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की आशंका जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 जनवरी के बाद से उत्तर भारत में ठिठुरन और बढ़ेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक भारत के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासतौर पर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इधर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों, जैसे राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिली है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: आईएमडी की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों में शीतलहर के आसार हैं। इसी के ही साथ उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। देश के उत्तर भाग में हो रही बारिश का असर बिहार-झारखंड पर पड़ रहा है। उत्तरी भाग से पहने वाली हवाओं से इन राज्यों में ठंड में कोई कमी नहीं है।

भारत मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 11 जनवरी से 14 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देता है। इस अलर्ट के अनुसार, इन राज्यों में मौसम और भी खराब हो सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भाग में बिजली चमकने, ओला गिरने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

11-01-2022 Mausam: वहीं, IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में 12 जनवरी, बिहार में 11 जनवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 11 और 12 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में बारिश की गतिविधियां 11 जनवरी से शुरू होंगी, और 12 और 13 जनवरी को भी भारी वर्षा होगी।

बात करें उत्तर प्रदेश की, तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। यूपी के कई हिस्सों में रूक-रुककर हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिशके दौरान 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलने का भी अनुमान है।

अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो असम, अरुणाचल प्रदेश, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में और दक्षिण के तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्के से मध्यम बारिश जबकि एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Next Story

विविध