Aaj Ka Mausam: कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच घने कोहरे का सितम, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 January 2022: देश के उत्तरी पश्चिमी हिस्सों में भीषण शीतलहर का दौर जारी है। अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण दृश्यता में भारी कमी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार 17 जनवरी की सुबह आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक देश के उत्तरी पश्चिमी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के हिमालयी राज्यों में 16 से 19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। अगले दो दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में कमी आएगी। रात और सुबह को घना कोहरा का प्रकोप और भी बढ़ जाएगा।
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना जताई है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर चलने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: इधर, पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल और नरनौल सहित कई स्थानों पर अगले कुछ दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा।
वहीं, अगले 4-5 दिन के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 20 जनवरी तक झारखंड में देर रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान लोगों को वाहल चलाते समय सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
17-01-2021 Mausam: भातर मौसम विज्ञान विभाग के बयान के अनुसार, 16 और 17 जनवरी को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में और अगले 3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल और माहे में बारिश की संभावना है। वहीं, 18 से 20 जनवरी, 2022 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग हिस्सों में हल्की/मध्यम वर्षा होने की आशंका है। बात करें, 19 और 20 जनवरी के दौरान मौसम की तो इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, 20 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने 17 जनवरी से 20 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 के दौरान उत्तराखंड में हल्की/मध्यम दर्जे की बारिश की संभाववा जाहिर की है।। उसके बाद, 21 से 23 जनवरी, 2022 के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।





