Begin typing your search above and press return to search.
गवर्नेंस

UP : विधायक अनिल सिंह आवा करें तो खड़े हो जावा करो, ना तो कऊनों दिन.. Unnao के BJP MLA ने दी अफसरों को घुड़की

Janjwar Desk
12 Nov 2022 6:50 AM GMT
विधायक अनिल सिंह आया करें तो खड़े हो जाया करो, ना तो कऊनों दिन.. Unnao के BJP MLA ने दी अफसरों को घुड़की
x

विधायक अनिल सिंह आया करें तो खड़े हो जाया करो, ना तो कऊनों दिन.. Unnao के BJP MLA ने दी अफसरों को घुड़की

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो एक मीटिंग का है। जिसमें उन्नाव से भाजपा विधायक कुछ ऐसा बोल गये जिसके बाद अब यह वीडियो वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है। Video में भाजपा विधायक अफसरों को हड़काते नजर आ रहे हैं...

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल हो रहा है। वीडियो एक मीटिंग का है। जिसमें उन्नाव से भाजपा विधायक कुछ ऐसा बोल गये जिसके बाद अब यह वीडियो वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है। Video में भाजपा विधायक अफसरों को हड़काते नजर आ रहे हैं। पूरे भोकाल में एंट्री मारने वाले विधायक के इतना कहते ही सामने बैठे अफसर कुर्सी छोड़कर खटाखट खड़े हो गये।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि विधायक अनिल सिंह (MLA Anil Singh) कह रहे हैं, 'कई बार बताई चुके हैं, जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सब अधिकारी खड़े हो जावा करें, अबकी तुम्हरे खिलाफ लिखा-पढ़ी करी देब।' पुरवा से विधायक अनिल सिंह ने यह बात विकास भवन सभागार में चल रही पंचायत की बैठक में अधिकारियों से कही।

बताते चलें कि उन्नाव में शुक्रवार 11 अक्टूबर को जिला पंचायत की बैठक चल रही थी। बैठक में जिले के सभी विधायक और अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में पुरवा से भाजपा विधायक अनिल सिंह (BJP MLA Anil Singh) भी पहुँचे थे। उनके पहुँचने पर अधिकारी खड़े नहीं हुए जिससे वह खफा हो गये। नाराज विधायक ने इसके बाद सभी बैठे अफसरों की जबर्दस्त क्लास ले ली।

विधायक ने क्या कहा?

विधायक ने मीटिंग में बैठे सभी अधिकारियों को हड़काने के लहजे में कहा कि, 'जब विधायक फोन करें तो कम से कम फोन उठाई लिया करो, ई ना होए'क चाही कि तोहार चपरासी हमें फोन करे। यह ना चल पाई, ई प्रथा चली गई है, मीटिंग मा अधिकारी बड़ी कुर्सी पर बैठिहैं और विधायक तो समझौ जमीन पर बैठिहैं। अबकी बार मीटिंग मा अईसा हुआ तो सबरी कुर्सी-उर्सी पलटि देब।

जिला पंचायत मीटिंग में अफसरों को धमकाते BJP MLA

विधायक यहीं नहीं रूके..मीटिंग में आगे बोले, देखिये भाई हमरा प्रोटोकॉल जनता ने हमको सिग्नेचर कर अथराइज्ड किया है। चीफ सेक्रेटरी भी खड़ा होता है, ये तुम लोगन की धूर्तता है। जिसमें तुम्हारा दिमाग खराब हुई गवा है। हम MLA हमारे पास अगर कोई फोन करी तो वह आप, चपरासी फोन न करिहै। अउर सबसे बड़ी बाद मीटिंग से पहिले सब लिखा पढ़ी भेजवा दिया करो।'

डेढ़ घंटे देरी से पहुँचे विधायक

पुरवा से भाजपा विधायक इस मीटिंग में डेढ़ घंटा लेट पहुँचे थे। देरी से पहुँचने पर उनने कहा, भाई मैं बीमार चल रहा हूँ। इसी वजह से देर हो गई। यह कोई पहली बार नहीं है जब विधायक अपने बयानों को लेकर चर्चा में ना आये हों। इससे पहले भी अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को फटकार लगा चुके हैं। राजेंद्र प्रसाद दिव्यांग और कैंसर से पीड़ित थे, बावजूद इसके विधायक उन्हें अपनी भाषा में भौकाल बताते रहे।

बसपा से भाजपा में शामिल हुए हैं अनिल सिंह

BJP विधायक अनिल सिंह ने अपने पॉलिटिकल कैरियर की शुरूआत बसपा से की थी। पहली बार 2017 में अनिल सिंह बसपा से ही विधायक बने थे। बाद में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उनका हृदय परिवर्तन हो गया। दल-बदल कानून के तहत भाजपा में शामिल तो नहीं हुए लेकिन भाजपा के सभी कार्यक्रमों में खुलेआम नजर जरूर आने लगे। साल 2022 में भाजपा के खेमे से विधानसभा के लिए ताल ठोंकी और जीतकर भाजपाई हो गये।

Next Story

विविध