Begin typing your search above and press return to search.
गवर्नेंस

आईना : दुनिया के खुशहाल देशों की सूची में 136वें नंबर पर 'मोदी का भारत', पाक-बांग्लादेश हमसे बेहतर

Janjwar Desk
19 March 2022 7:24 AM GMT
आईना : दुनिया के खुशहाल देशों की सूची में 136वें नंबर पर मोदी का भारत, पाक-बांग्लादेश हमसे बेहतर
x

खुशहाल देशों की सूची में जहां फिनलैंड टॉप पर है, वहीं भारत नीचे से 11वें नंबर पर है।

World Happiness Report 2022 : खुशहाल देशों की सूची में जहां फिनलैंड टॉप पर है, वहीं भारत नीचे से 11वें नंबर पर है। यानि 146 देशों की सूची में 136वें नंबर है।

नई दिल्ली। मोदी सरकार भले ही विकास के लाखों दावे करे और देश को महाशक्ति बनाने का दंभ भरे, लेकिन हकीकत का सामना होने पर इंडिया की तस्वीर कुछ और ही उभरकर सामने आती है। जी हां, मैं बात कर रहा हूं, संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2022 (World Happiness Report 2022 : ) की। खुशहाल देशों की सूची में जहां फिनलैंड ( Finland ) टॉप पर है, वहीं भारत नीचे से 11वें नंबर पर है। यानि 146 देशों की सूची में 136वें नंबर है। हालंकि, 2021 के मुकाबले इस बार तीन पायदान का सुधार हुआ है। एक साल पहले भारत 139वें स्थान पर था।

विश्व प्रसन्नता सूची 20222 ( World Happiness Report 2022 ) संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की ओर से जारी किया गया है। इसमें कोविड-19 और विश्व की अन्य घटनाओं से लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश

विश्व प्रसन्नता सूची रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 136वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2021 में भारत 139वें पायदान पर था। इस साल की रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है। ये है टॉप टेन देशों की सूची। 1. फिनलैंड 2. डेनमार्क 3. आइसलैंड 4. स्विटजरलैंड 5.नीदरलैंड्स 6. लक्जमबर्ग 7. स्वीडन 8. नॉर्वे 9. इज़राइल 10. न्यूजीलैंड। ऑस्ट्रिया पिछले साल दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खुशहाल देशों की सूची से बाहर हो गया था।

पाक, बांग्लादेश और चीन भी हमसे आगे

World Happiness Report 2022 : विश्व प्रसन्नता सूची 2022 के मुताबिक पाकिस्तान 121वें पायदान पर है। जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 94वें एवं 72वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान ( Afghanistan ) के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं। अफगानिसतान को लिस्ट में अंतिम पायदान पर जगह मिली है। इसके बाद जिम्बाब्वे 144वें, रवांडा 143वें, बोत्सवाना 142 और लेसोथो का 141वां स्थान है। इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है।

ये हैं खुशहाली मापने के मानदंड

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट आमतौर पर प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन विकल्प बनाने की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कई कारकों के आधार पर 150 देशों को रैंक करती है। हर साल प्रत्येक चर 0 से 10 के पैमाने पर आबादी-भारित औसत स्कोर को मापता है। तय समय की अवधि में और अन्य देशों की तुलना में आगे ट्रैक किया जाता है। इस साल की रिपोर्ट में यूएन ने 146 देशों को स्थान दिया गया है।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रु-ब-रु कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा। इसलिए आगे आएं और अपना सहयोग दें।)

Next Story

विविध