Begin typing your search above and press return to search.
गुजरात चुनाव 2022

Gujarat Election Results 2022 : गुजरात में भाजपा की रिकॉर्डतोड़ जीत, कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार

Janjwar Desk
8 Dec 2022 2:30 AM GMT
Gujarat Election Results 2022 : 182 सीटों पर मतगणना शुरू, चुनावी नतीजों के लिए कीजिए थोडा इंतजार?
x

Gujarat Election Results 2022 : 182 सीटों पर मतगणना शुरू, चुनावी नतीजों के लिए कीजिए थोडा इंतजार?

Gujarat Election Results 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा (BJP) एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Gujarat Election Results 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम ऐतिहासिक और चौंकाने वाला है। कुल 182 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी 157 पर आगे है। वहीं कांग्रेस की गुजरात में अब तक की सबसे शर्मनाक हार हुई है। कांग्रेस इतनी भी सीटें नहीं जीत पाई है कि उसे विपक्षी पार्टी का आधिकारिक दर्जा भी मिल सके। कांग्रेस केवल 16 सीटों पर आगे हैं। जबकि विपक्षी पार्टी का दर्जा पाने के लिए उसका 19 सीटों पर जीतना जरूरी है। इसके आप पांच सीटो पर आगे है। वहीं चार अन्य प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं, लेकिन एआईएमआईएम को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

इससे पहले सुबह के समय गुजरात में भाजपा 138 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस 32 सीटों पर तो आप छह सीटों पर आगे हैं। पांच सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 150 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया है। साल 2017 के चुनाव में भाजपा को 99 सीटें पर जीत हासिल हुई थी।

भाजपा सीएम पद के उम्मीदवार भूपेंद्र पटेल, जिग्नेश मेवाणी, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर आगे चल रहे हैं। गोधरा, नरोदा और मोरबी सीटों से भााजपा आगे है। आप सीएम पद के उम्मीदवार इशुदान गढ़ी पीछे चल रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सूबे की सत्ता में स्पष्ट बहुमत वापस आने को लेकर आश्वस्त है। भाजपा 27 साल की एंटी इनकंबेंसी को मात देकर एक बार फिर सरकार बनाएगी। कांग्रेस का दावा है कि लोग भाजपा के शासन से परेशान हैं। इस बार उनको मौका मिलने वाला है। आम आदमी पार्टी (AAP) को भी भरोसा है कि वो सूबे की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने जा रही है।



गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 दिसंबर को पहले और 5 दिसंबर को दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान हुआ था। गुजरात में इस बार मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में कम हुआ। 2017 में 68.39 प्रतिशत के मुकाबले इस बार गुजरात में सिर्फ 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ। महंगाई, राज्य के कुछ हिस्सों में पानी नहीं पहुंचना, बड़ी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और किसानों का मुद्दा चुनाव में छाया रहा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी समेत कुल 1621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।

27 साल से भाजपा की सराकर

गुजरात में पिछले 27 सालों से भाजपा की सरकार है। सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में लगातार सातवीं जीत को लेकर उत्साहित है। गुजरात में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों में गुजरात में भाजपा के लिए बहुमत की भविष्यवाणी की गई है। एबीपी न्यूज़ सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीटें, कांग्रेस को 31 से 43 सीटें, आप को 3 से 11 सीटें और अन्य को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।


Next Story

विविध