Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

Delhi News : दिल्ली में सबसे ज्यादा बेड का अस्पताल है सफदरजंग, वहां सड़क पर हुआ बच्चा तो मिनिस्ट्री ने मांगा प्रबंधन से जवाब

19 July 2022 8:48 PM IST
Delhi News : दिल्ली में सबसे ज्यादा बेड का अस्पताल है सफदरजंग, वहां सड़क पर हुआ बच्चा तो मिनिस्ट्री ने मांगा प्रबंधन से जवाब
x

Delhi News : दिल्ली में सबसे ज्यादा बेड का अस्पताल है सफदरजंग, वहां सड़क पर हुआ बच्चा तो मिनिस्ट्री ने मांगा प्रबंधन से जवाब

Delhi News : दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की रिपोर्ट मांगी है, अस्पताल में भी घटना की जांच शुरू कर दी है...

Delhi News : दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का वीडियो आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल में भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल पर महिला को भर्ती न करने का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं प्रसव के दौरान गर्भवती महिला को साड़ी की आड़ में लेकर उसके चारों ओर से खड़ी दिख रही हैं। मौके पर कुछ नर्स भी नजर आ रही हैं। महिला के परिजनों का आरोप है कि सोमवार को अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया और उसेने आपातकालीन विभाग के बाहर रात बिताई।

अस्पताल प्रबंधन से मिनिस्ट्री ने मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि मामले में सफदरजंग अस्पताल से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस आयुक्त (दक्षिण - पश्चिम) मनोज सी ने कहा है कि गाजियाबाद की खेड़ा निवासी 30 वर्षीय महिला को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था क्योंकि वह बच्चे को जन्म देने वाली थी।

स्त्री रोग विभाग में किया जा रहा है महिला का इलाज

पुलिस आयुक्त (दक्षिण - पश्चिम) मनोज सी उन्होंने बताया है कि आरोपों के अनुसार 'महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और उसने अस्पताल परिसर में एक बच्ची को जन्म दिया। अब, महिला और उसकी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों ठीक हैं। उनका इलाज स्त्री रोग विभाग में एक वरिष्ठ डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है।'

महिला आयोग ने अस्पताल को जारी किया नोटिस

पुलिस उपायुक्त ने कहा है कि 'हमें अभी तक (अस्पताल के खिलाफ) कोई शिकायत नहीं मिली है।' अस्पताल के सूत्रों के अनुसार घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द एक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी अस्पताल को नोटिस जारी कर मामले में 25 जुलाई तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Next Story