Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

गुणों की खान है गोंद कतीरा, इसमें छुपा है कई रोगों और शारीरिक समस्याओं का रामबाण इलाज

Janjwar Desk
19 Oct 2024 11:24 AM GMT
गुणों की खान है गोंद कतीरा, इसमें छुपा है कई रोगों और शारीरिक समस्याओं का रामबाण इलाज
x
What is Gond katira : गोंद कतीरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, लू से बचाव के लिए भी यह बहुत उपयोगी है, हाथ-पैरों में जलन की समस्या होने पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है...

What is Gond Katira : गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) पेड़ों से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ होता है और यह भारत में ग्रीष्म ऋतु में खाया जाता है। गोंद कतीरे को अकेला गोंद भी कहा जाता है, जो बबूल, कीकर और नीम की लकड़ी से निकाला जाता है।

गोंद कतीरा भारत के उत्तरी भागों जैसे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आसानी से मिल जाता है। इसको बबूल, कीकर और नीम के पेड़ों से निकाला जाता है। गर्म पथरीले इलाकों में पाए जाने वाले कांटेदार पेड़ की छाल काटने और टहनियों से निकलने वाले तरल पदार्थ को सुखाने पर गोंद कतीरा बनता है। यह सफ़ेद या पीले रंग का होता है।

गोंद कतीरा स्वादहीन और गंधहीन होता है। पानी में भिगोने पर यह कुछ घंटों में जेली की तरह फूल जाता है। गोंद कतीरे का इस्तेमाल खीर, डिप या किसी भी पेय पदार्थ में किया जा सकता है। इसका सेवन करने से भूख पर नियंत्रण रहता है, जिससे शरीर का वसा कम होती है। साथ ही इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। गोंद कतीरा का सेवन करने से पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाने में मदद मिलती है और इसका सेवन करने से मर्दों में प्रजनन संबंधित समस्याएँ भी ठीक होती है।

गोंद कतीरा में कई पोषक तत्व होते हैं और इसके कई फ़ायदे हैं। यह जहां शरीर को ताकत देता है और कमज़ोरी दूर करता है, वहीं शरीर में एनर्जी भी लाता है। वज़न घटाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसके अलावा पुरुषों में कई शारीरिक समस्याओं और प्रजनन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

गोंद कतीरा पेट दर्द, पेट फूलना, पेट में सूजन, और कब्ज़ की समस्या को दूर करता है और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को कम करता है। शरीर को ठंडा रखता है और पाचन के लिए फ़ायदेमंद रहता है। एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

गोंद कतीरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। लू से बचाव के लिए भी यह बहुत उपयोगी है। हाथ-पैरों में जलन की समस्या होने पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

महिलाओं में अनियमित पीरियड को सामान्य करता है और ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाता है। स्किन की समस्याओं को दूर करता है, मुहांसों से मुक्ति दिलाता है। गोंद कतीरा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी यह बहुत उपयोगी है। खांसी को जड़ से खत्म करने में भी यह रामबाण साबित होता है, शरीर से पूरी तरह कफ़ को दूर करता है।

गर्मियों में गोंद कतीरे का इस्तेमाल पानी या दूध के साथ भिगोकर किया जाता है, तो यह गोंद कतीरा कहलाता है, जिसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। वहीं दूसरी ओर जब सर्दियों में इसका सेवन देसी घी में रोस्ट करके किया जाता है तो यह गोंद कहलाता है, जो कि शरीर में गर्मी बनाए रखता है।

Next Story

विविध