Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

आंदोलनकारी किसानों ने पंजाब-हरियाणा टोल प्लाजा पर किया कब्जा, शुल्क मुक्त कराया

Janjwar Desk
12 Dec 2020 8:10 AM GMT
आंदोलनकारी किसानों ने पंजाब-हरियाणा टोल प्लाजा पर किया कब्जा, शुल्क मुक्त कराया
x
किसानों ने आधी रात से ही बस्तरा टोल प्लाजा को बंद कर किया है और यात्रियों को बिना शुल्क दिए यहां से जाने दे रहे हैं, वहीं पिऑन्ट टोल प्लाजा को सुबह से शुल्क मुक्त कर दिया गया...

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा समेत दिल्ली हाईवे पर स्थित सभी टोल प्लाजा पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने यहां से गुजर रहे वाहनों को बिना कोई शुल्क दिए गुजरने दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृहनगर करनाल में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बस्तरा टोल प्लाजा और करनाल-जींद राष्ट्रीय राजमार्ग 709-ए पर पिऑन्ट टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों राज्यों में पुलिस तैनात की गई है।

किसानों ने आधी रात से ही बस्तरा टोल प्लाजा को बंद कर किया है और यात्रियों को बिना शुल्क दिए यहां से जाने दे रहे हैं। वहीं पिऑन्ट टोल प्लाजा को सुबह से शुल्क मुक्त कर दिया गया।

किसानों ने आंदोलन के 17 वें दिन यह कदम उठाया है और उनके इस आंदोलन के और तेज होने की उम्मीद है।

Next Story

विविध