Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aaj Ki Taza Khabar 18 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां

Janjwar Desk
18 Dec 2021 4:11 AM GMT
Aaj Ki Taza Khabar 18 December 2021: आज की ताजा खबर पेश है एक क्लिक में यहां
x

(आज की ताजा खबरें)

Aaj Ki Taza Khabar 18 December 2021: Janjwar आपको रखेगा ताजा घटनाओं और खबरों Aaj Ki Taza Khabar से अपडेट। पेश है आज की ताजा खबर Aaj Ki Taza Khabar का बुलेटिन

Aaj Ki Taza Khabar 17 December 2021: जनज्वार की आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) के जरिए आप देश और दुनिया की बड़ी और ताजा खबरें जान सकते हैं।

Amazon-Future Group Deal Suspend: कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को 2019 में अमेजन (Amazon) की फ्यूचर कूपन के साथ हुई डील को सस्पेंड कर दिया। फ्यूचर कूपन फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। रेगुलेटर अप्रूवल के दौरान जानकारी छिपाने पर अमेजन (Amazon) पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया CCI ने 57 पन्नों के आदेश में कहा, डील की नए सिरे से जांच करना ज़रूरी है।

फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड और कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का आरोप है कि अमेजन (Amazon) का फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड में 49% हिस्सेदारी का मक़सद फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को इनडायरेक्ट रूप से कंट्रोल करना था, जिसका उसने खुलासा नहीं किया था। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया CCI ने भी अपने आदेश में कहा, 'अमेजन (Amazon) ने डील के अपने असली मक़सद को छिपाया और एग्रीमेंट के लिए झूठे और ग़लत बयान दिए।' फ्यूचर ग्रुप के रिटेल, होलसेल और लॉजिस्टिक्स बिजनेस को रिलायंस रिटेल ने 24,713 करोड़ रुपए में ख़रीदने की घोषणा की थी। इसी के बाद से ये विवाद चल रहा है।

Kanpur Bar Chunav Firing: कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान देर शाम कचहरी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गई। बार चुनाव रद्द होने की सूचना पर गुस्साए कुछ लोगों ने शताब्दी द्वार के बाहर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की चपेट में आने से एक अधिवक्ता की मौत हो गई है, जबकि दूसरे घायल अधिवक्ता का इलाज चल रहा है। अधिवक्ता गौतम दत्त के पेट में गोली लगने के बाद उन्हें उर्सला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत हो देखते हुए हैलट रिफर कर दिया गया। मगर, इलाज के दौरान उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। अधिवक्ता मेजर पांडेय को भी गोली लगी है। इस घटना के बाद कल कानपुर कचहरी में हड़ताल होने की सूचना भी है।

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूर्व सांसद ने अपने पति के खिलाफ अश्लील तस्वीर भेजने का मामला दर्ज करवाया हैं। पूर्व सांसद को पति ने ईमेल से अश्लील तस्वीर भेजी। साथ ही इन तस्वीरों को फेसबुक पर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

पूर्व सांसद का अपने पति से विवाद चल रहा है। उनके बीच का मामला पहले भी थाने में पहुंच चुका है। बीते दिनों सांसद ने पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत की। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पति ने ईमेल में अश्लील तस्वीर भेजी है। साथ ही फेसबुक के माध्यम से अश्लील तस्वीर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की है। इस पुलिस आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। इस बीच आरोपित पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 18 Dec 2021 : आज सुबह देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी में कारोबार शुरू हो गया है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी के रेट में अंतर होता है। यहां 22 कैरट सोना और 24 कैरट सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी बताए गए है।

22 कैरेट सोने का भाव: सोने के भावों में आज तेजी आई है। आज 22 कैरेट वाले 1 ग्राम सोने का भाव (Gold Price) आज भारतीय बाजार (Indian Market) में 4684 रुपये चल रहा है। एक दिन पहले यह भाव 4652 रुपये था। वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 37472 रुपये चल रहा है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 46840 रुपये चल रहा है। जबकि 100 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 468400 रुपये चल रहा है।

Weather Forecast Today 18 December 2021: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में गंभीर शीतलहर चलने की स्थिति का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों, इससे सटे मध्य भारत और गुजरात के हिस्सों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों और महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Petrol, Diesel Price Today 18 December, 2021 : आज पेट्रोल का दाम और डीजल का दाम स्थिर बना हुआ है। बता दें कि लंबे वक्त से पेट्रोल के दामों में स्थिरता के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। बुधवार को दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया था। वैट में कटौती के बाद राजधानी में पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता हो गया है। नई दरें बुधवार 1 दिसंबर की आधी रात से लागू हो गई थी। वहीं अन्य महानगरों में पेट्रोल का दाम और डीजल का दाम पिछले 30 दिनों से स्थिर बना हुआ है।

कटौती से पहले दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर था। वहीं गुरुवार से इनमें आठ रुपये तक की कटौती के बाद अब पेट्रोल सस्ता 95.41 रुपए मिल रहा है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने डीजल के दामों पर वैट घटाने को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

UP Elections 2022 : यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा काफी मशक्कत कर रही हैं। अब उनका साथ देने अलका लांबा भी सियासी मैदान में कूद पड़ी हैं। बेबाक टिप्पणी और बयानों के के लिए सुर्खियों में रहने वाली कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। यूपी में एंट्री मारते ही उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर टिप्पणी करके वह फंस गई हैं। फेसबुक यूजर उनसे पूछने लगे हैं। यहां पर क्या करने का इरादा है। दिन में सपने मत देखा करो।

दरअसल, गुरुवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की और ट्वीट के जरिए यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन का ऐलान किया। इस बाबत एक तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में अपने घर के बाहर शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अलका लांबा ने लिखा है- 'किसी से भी गठजोड़ कर लीजिए सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी यूपी में।

Legal Age of Girls Marriage: मोदी सरकार के नए फैसले के अनुसार, अब लड़कियों की शादी करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 साल होगी। 21 साल से पहले लड़कियों का विवाह कानूनन अपराध होगा। मगर मोदी सरकार के इस निर्णय का ऑल AIMIM के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आलोचना की है। शुक्रवार 17 दिसंबर ओवैसी ने अपने ट्विटर पर कहा कि 'जब 18 साल की उम्र में हमे वोट देने के काबिल समझा जाता हैं, तो शादी क्यो नहीं?' एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं दोनों को कानूनी रूप से 18 साल की उम्र में शादी करने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि अन्य सभी उद्देश्यों के लिए कानून द्वारा उन्हें वयस्कों के रूप में मान्‍यता दी गई है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध