Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Aam Admi Party News : AAP नेता संजय सिंह बोले- इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है सरकार, लोगों ने ऐसे दिया जवाब

Janjwar Desk
16 May 2022 2:17 PM GMT
Aam Admi Party News : AAP नेता संजय सिंह बोले- इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है सरकार, लोगों ने ऐसे दिया जवाब
x

Aam Admi Party News : AAP नेता संजय सिंह बोले- इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है सरकार, लोगों ने ऐसे दिया जवाब

Aam Admi Party News : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कमेंट किया है कि 4 साल में आटे का दाम 42% बढ़े, पेट्रोल 110 का हो गया, डीजल 105, सरसों का तेल 200 पार, गैस सिलेंडर 1000 के पार, सब्जियां महंगी, तेल महंगा, आम जनता का जीना महंगा। मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है और आम जनता त्रस्त है।

Aam Admi Party News : आम आदमी पार्टी बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरती नजर आ रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party News) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है। संजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Aam Admi Party News) ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) पर कमेंट किया है कि 4 साल में आटे का दाम 42% बढ़े, पेट्रोल 110 का हो गया, डीजल 105, सरसों का तेल 200 पार, गैस सिलेंडर 1000 के पार, सब्जियां महंगी, तेल महंगा, आम जनता का जीना महंगा। मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है और आम जनता त्रस्त है।

आप नेता के इस बयान (Aam Admi Party News) के बाद सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर एक रिएक्शन आने लगे हैं। विक्की नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया गया है कि दिल्ली और पंजाब में सिलेंडर फ्री कर दो, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी हटा दो। कुछ तो करो। भरत शाह नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया है कि– दिल्ली और पंजाब में दाम नहीं बढ़े हैं क्योंकि वहां आप का शासन है। @madhka77 नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि पाकिस्तान चले जाओ, वहां पर इससे ज्यादा सस्ता मिलेगा।

आप नेता संजय सिंह की ट्वीट पर वरुण गर्ग नाम के एक यूजर कमेंट (Aam Admi Party News) करते हैं कि दिल्ली और पंजाब में सस्ता कर लो, बाकी जगह की चिंता छोड़ दो। अनुराग नाम के एक यूजर ने कमेंट किया- यह तो पूंजी पतियों की सरकार है। चंद्र भानु मिश्रा नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि पंजाब और दिल्ली में मुफ्त बांटो। कौन रोकता है। कमल नाम के एक यूजर ने लिखा, ' दिल्ली वालों को फ्री गैस, फ्री बिजली और फ्री पानी के साथ में फ्री आंसू भी दिए जा रहे हैं, उधर भी ध्यान दीजिए।' सुभाष चतुर्वेदी नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि देश की सभी समस्याओं का सावधान ताजमहल के तहखानों में छुपा है।

वहीं, अनीश नाम के ट्विटर यूजर आप नेता संजय सिंह की ट्वीट (Aam Admi Party News) पर लिखते हैं कि दूसरों को कोसने के अलावा अपने गिरेबान में भी झांक लीजिए, दिल्ली और पंजाब दोनों जगह क्या कर रहे हैं? अगर जनता की इतनी ही चिंता है तो दिल्ली और पंजाब से समस्या का निदान करना शुरू करिये। अनूप गोस्वामी नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया, 'वो हम मैनेज कर लेंगे फिलहाल आप कुतुबमीनार खाली करवा कर रखें।

Next Story

विविध