Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

महिला के साथ रेप के बाद दरिंदों ने चाकुओं से गोद की नृशंस हत्या, आंख भी फोड़ दी

Janjwar Desk
16 Aug 2021 3:23 AM GMT
महिला के साथ रेप के बाद दरिंदों ने चाकुओं से गोद की नृशंस हत्या, आंख भी फोड़ दी
x

महिला की रेप के बाद नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई, उसके पेट, गर्दन, मुंह और सीने पर धारदार हथियार से हमला किया, यही नहीं महिला की आंख भी फोड़ दी गई है..

जनज्वार ब्यूरो, बिहार। एक तरफ पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था दूसरी तरफ दरिंदे एक महिला के साथ दरिंदगी कर रहे रहे थे। घटना बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव की है। यहां रविवार की रात एक 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई। हैवान ने उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह वार किया। पेट, गर्दन, मुंह और सीने पर धारदार हथियार से हमला किया। यही नहीं महिला की आंख भी फोड़ दी गई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि मृतका रविवार शाम करीब 4 बजे के आसपास बकरी का चारा लेने के लिए गांव के बाहर गई थी। रोजाना की तरह पत्ता तोड़ने को कहकर गई महिला जब देर शाम तक घर नहीं पहुची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गांव के समीप ही झाड़ी में उसकी लाश निर्वस्त्र अवस्था में मिली।

लाश मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, इस विषय में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। मृत महिला के शव पर कोई कपड़ा नहीं था, उसके कपड़े कुछ दूर पर पडे़ थे। स्थानीय लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कह रहे हैं।

बताया जाता है कि दिन में महिला बकरी के लिए चारा लेने पास के ही एक बगीचे में गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान जब कुछ लोग बगीचे की ओर गए तो वे सन्न रह गए। बगीचे में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी हुई थी। मृतका के चेहरे व सीने में गंभीर जख्म का निशान था। वह निर्वस्त्र औंधे मुंह पड़ी हुई थी।

उधर ग्रामीण लगातार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद चाकू गोद हत्या को अंजाम देने की बात कह रहे हैं। घटनास्थल पर एक सुनसान बगीचा है। आशंका जताई जा रही है कि बगीचा दूर होने के कारण महिला की चीखने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की सही कारणों का पता चल पाएगा।

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लाश में कब्जे में लेना चाही तब ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। वे हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक शव यहीं पड़ा रहेगा। इसके बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

वरीय अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अधिकारी डॉग स्क्वायड लेकर पहुंचे मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story

विविध