Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Nitish के टोकने पर भड़के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, कहा - ' आप चाहें तो मैं इस्तीफा दे सकता हूं '

Janjwar Desk
14 Sep 2022 2:18 AM GMT
नीतीश सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा, खुद को चोरों का सरदार बताकर मचा दिया था सियासी बवाल
x

नीतीश सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा, खुद को चोरों का सरदार बताकर मचा दिया था सियासी बवाल

Patna News : नीतीश सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा में कहा था कि कृषि विभाग में कई चोर हैं, वो चोरों के सरदार हैं और उनके ऊपर भी कई चोर हैं।

पटना न्यूज : नीतीश कैबिनेट में शामिल कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ( Agriculture minister ) के बयान पर पिछले दो दिनों से सियासी बवाल जारी है। भाजपा ( BJP ) ने मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी है। वहीं यह मामला तो अब यहां तक पहुंच गया है कि इस मसले पर कृषि मंत्री पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 13 जुलाई को पटना में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को टोका तो उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से बयान देने में उन्हें सावधानी और संयम रखनी चाहिए। इस पर सुधाकर सिंह ( Sudhakar singh ) ने कहा कि वो अपने बयान पर कायम हैं और अगर चाहें तो इस्तीफा दे सकते हैं। उसके बाद वो निकल गए।

कैबिनेट मीटिंग के बाद यह खबर लीक हो गई। इसके बाद सुधाकर सिंह ( Sudhakar Singh ) ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ( Lalu yadav ) और तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) जो भी कहेंगे उनको मंज़ूर होगा। वो चाहेंगे कि वो लोग उनको दिशा-निर्देश दें।

क्या कहा था सुधाकर सिंह ने

बिहार सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ( Sudhakar singh ) ने कहा था कि हमारे विभाग का कोई ऐसा अंग नहीं जो चोरी नहीं करता। हम इस तरह से चोरों के सरदार हुए। आप अगर पुतला फूंकते रहिएगा तो मुझे याद रहेगा कि किसान नाराज हैं। अगर ऐसा नहीं करोगे तो मुझे लगेगा सब ठीक चल रहा है। लोहिया जी ने ठीक कहा था कि संसद हमारा हो जाए तो लोगों को सड़क पर उतरना चाहिए। हम ही अकेले सरदार नहीं, हमारे ऊपर भी कई लोग हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बीज निगम वाले किसानों की मदद करने के बजाय 100 से 150 करोड़ की चोरी कर लेते हैं।

200 करोड का घोटाला, किसान न लें निगम से बीज

उन्होंने ये भी कहा कि बीज निगम ( Seed Corporation ) वाले किसानों की मदद करने के बजाय 100 से 150 करोड़ की चोरी कर लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार राज्य बीज निगम ने किसानों को राहत देने के नाम पर करीब 200 करोड़ रुपये का गबन किया है। जिन किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले धान की खेती करनी थी, वे बिहार राज्य बीज निगम से धान के बीज न लें।

बता दें कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ( Sudhakar singh ) अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा में कहा था कि कृषि विभाग में कई चोर हैं। वो चोरों के सरदार हैं। उनके ऊपर भी कई चोर हैं। अब इस मसले पर बिहार में बवाल मचा है। नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। दूसरी तरफ सुधाकर सिंह अपने बयानों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

Next Story

विविध