Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना, कहा - योगी जानते थे गंगा मैली है, नहाने से होगा नुकसान

Janjwar Desk
14 Dec 2021 10:06 AM GMT
upchunav2022
x

(सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)

अखिलेश यादव जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा करेंगे। यहीं से बनारस, गाजीपुर, मऊ और बलिया को भी साधने की कोशिश करेंगे।

जौनपुर। चुनावी मौसम में आज समाजवादी विजय रथ ( Samajwadi Vijay Rath ) लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ( SP Supremo Akhilesh Yadav ) जौनपुर पहुंचे। यहां पर एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस बार यूपी में सपा की सरकार बनेगी। आज उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेने के बदले सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Aityanath ) पर तंज कसा। पीएम मोदी के साथ काशी में सीएम योगी ने स्नान क्यों नहीं किया, का जवाब देते हुए कहा - 'वह जानते है गंगा मैली है। इसमें नहाने से नुकसान हो सकता है।'

अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने कहा कि भाजपा लाल रंग का मायने नहीं समझती। यह रंग भावनाओं का होता है। उनकी पार्टी जनता के साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश और देश से हटा देगी। इसके साथ ही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Assembly Election 2022 ) में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनावी संकल्प को पूरा नहीं किया। प्रदेश की जनता भरोसा तोड़ने को हिसाब वोट डालकर करेगी।

किसानों को किया बर्बाद, नहीं हुई आय दोगुनी

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि कानूनों को मजबूरी में वापस लिया है। सरकार ने किसानों का अपमान किया है। भाजपा सरकार ने किसानों की किसानी बर्बाद कर दी। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई से आमदनी और कम हो गई हुई। अगर कमाई नहीं होगी तो बचत कैसे होगी। इस महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।

डबल इंजन की सरकार फेल

हालात ऐसे हैं कि भ्रष्टाचार और महंगाई की स्थिति बेलगाम है। भाजपा के सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार फेल साबित हुई है। अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों की सूची जिला स्तर पर क्यों नहीं जारी करते। आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से दावा किया कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है। हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे।

बता दें कि जौनपुर जिले में विधानसभा की 9 सीटें हैं। इनमें से 4 पर भाजपा, 3 पर सपा, 1 सीट पर अपना दल और एक सीट पर बसपा का कब्जा है। जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरा और 6 जनसभा को संबोधित करेंगे। जौनपुर से अखिलेश यादव बनारस, गाजीपुर, मऊ और बलिया को भी साधने की कोशिश करेंगे।

Next Story

विविध