Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bhagwant Mann swearing-in : भगत सिंह के गांव में भगवंत मान गेहूं की 40 एकड़ फसल को बर्बाद कर कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Janjwar Desk
15 March 2022 4:42 AM GMT
Bhagwant Mann swearing-in : भगत सिंह के गांव में भगवंत मान गेहूं की 40 एकड़ फसल को बर्बाद कर कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
x

भगवंत सिंह मान खटकर कलां गांव में आज लेंगे सीएम पद की शपथ।

Bhagwant Mann swearing-in : पंजाब में सीएम पद शपथ पद का शपथ ग्रहण के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल हटायी गई।

Bhagwant Mann swearing-in : पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद आज भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Singh man ) मुख्यमंत्री पद की कल शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण ( Oath Ceremony ) समारोह का आयोजन चंडीगढ़ के बदले शहीदे आजम भगत सिंह ( Shahide Azam Bhagar Singh ) के गांव खटकर कलां ( Khatkar kalan Village ) में होगा। लेकिन इस समारोह की वजह से किसानों की सबसे ज्यादा चिंता करने वाली पार्टी आप उसी का सबसे ज्यादा नुकसान करने जा रही है। दरअसल, गांव खटकर कलां में 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल हटायी जा रही है।

अब सवाल उठाये जा रहे हैं कि शपथ ग्रहण ( Bhagwant man Swearing Ceremony ) समारोह बड़े पैमाने पर करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन इसके लिए 40 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को क्यों बर्बाद किया गया। क्या पंजाब ( Punjab ) में कहीं और कोई इस काम में लिए जगह उपलब्ध नहीं है। खास बात ये है कि ये काम वो आम आदमी पार्टी के वो नेता कर रहे हैं जो खुद को किसानों को सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं। कृषि कानूनों के लिए दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन ​भी दिया था।

कांग्रेस की नेता और में सीएम अरविंद केजरीवाल की सहयोगी नहीं अलका लांबा ने इसी बात को लेकर आप की दोहरी नीति पर्दा हटा दिया है, साथ ही केजरीवाल को बेनकाब करने की भी कोशिश की है। अलका लांबा ने ट्विटर पर पंजाब सरकार के आदेश को साझा किया है। इस आदेश में राजस्व एवं पुनर्वास विभाग को शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्त को शपथग्रहण समारोह की तैयारियों की लिए 2.61 करोड़ रुपए जारी करने के लिए कहा गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

पंजाब के अधिकारियों ने बताया कि शपथग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए गांव की 40 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल हटाई जा रही है। गेहूं की कटाई अप्रैल से शुरू होती है। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद सोमवार को खटकर कलां में तैयारियों का जायजा भी लिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि वे अपनी खड़ी फसल हटा लें और उसके बदले उन्हें प्रति एकड़ करीब 46 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने जरूरत पड़ने पर और अधिक भूमि से फसल हटाने की बात से इनकार नहीं किया है।

भगवंत मान ने लोगों से अपील की है कि वे 16 मार्च को भारी संख्या में खटकर कलां पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुरूष बसंती पगड़ी और महिलाएं बसंती चादर डाल कर कार्यक्रम में आयें। ये अपील उन्होंने खटकर कलां को बसंती रंग में रंगने के मकसद से की है।

2017 में भी मोदी के कार्यक्रम में कटी थी फसल

Bhagwant Mann swearing-in : बता दें कि किसान व्योम ने बताया कि हमने हमारा खेत मोदी के लिए दिया है। मुआवजे की मांग की है हम लोगों ने, देखो कब मिले। 32 बीघा की हमारी पूरी फसल है। 10 बीघा आलू था। 10 बीघे में राई की फसल थी। बाकी में गेहूं की फसल थी। हमारी राई की फसल 10 दिन में कटने वाली थी। उसे पहले इन्हीं लोगों ने काट दिया है। 2017 में यूपी में पीएम के कार्यक्रम के लिए भी फसल काटी गई थी। किसानों के खेतों पर पीएम के हेलीपैड के साथ दो और हेलीपैड बनाने और को सफल बनाने े लिए किसानों की खड़ी फसल को कटवा दिया गया है। यूपी विधानसभा

Next Story

विविध