Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bihar Crime News : सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लिया बदला, गुस्से में लड़की की फोड़ी आंख

Janjwar Desk
24 Jan 2022 3:09 PM GMT
Bihar Crime News : सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लिया बदला, गुस्से में लड़की की फोड़ी आंख
x

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लिया बदला

Bihar Crime News : पीड़िता रनिंग करने गई थी। दो-तीन किमी दौड़ कर रही थी। बगीचे से कुछ युवक आए और पिटाई करने लगे। बाइक से चार युवक आए थे। पहले एक लड़का ने एक तमाचा मारा, फिर अन्य लड़कों ने कई मुक्का मारा। फिर चाकू से हमला कर दिया...

Bihar Crime News : बिहार के बक्सर जिले में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने अपना बदला एक लड़की की जिंदगी ही बर्बाद कर ले लिया है| लड़के ने लड़की के सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया है। पीड़िता आर्मी में में जाने की चाहत रखती थी, लेकिन अब उसकी आंखों की रौशनी ही चाय गई है| यह दिल दहला देने वाली घटना 12 नवंबर की सुबह की है| लड़की उस दिन रनिंग के लिए फिल्ड में पहुंची, लेकिन वापस घर नहीं, सीधे एक आख के साथ हॉस्पिटल पहुंची। बताया गया है कि 4 लड़कों ने उस पर हमला कर दिया था। पीड़िता की पिटाई के बाद लड़कों ने उसकी एक आंख में चाकू घोंप दिया था। बता दें कि घटना के तीन महीने हो चुके है और तीन महीने बाद भी जख्मी चंपा कुमारी हॉस्पिटल में है और सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है|

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला डुमरांव अनुमंडल के भरियार ओपी थाना क्षेत्र के चक्की विश्वेश्वर डेरा गांव का है। इस पूरी घटना को तीन महीने बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं पैसे के अभाव में पीड़िता का इलाज पहले सदर अस्पताल में कराया गया लेकिन इसके बाद भी स्थिति ने कोई सुधार नहीं हुआ| जिसके बाद पीड़िता का बक्सर के विश्वमित्र हॉस्पिटल में इलाज शुरू कर दिया। बता दें कि अभी तक वह हॉस्पिटल में इलाज जारी है|

ऐसे किया था लड़कों ने हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना उस दौरान हुई जब पीड़िता रनिंग करने गई थी। पीड़िता का कहना है कि 'दो-तीन किमी दौड़ कर रही थी। बगीचे से कुछ युवक आए और पिटाई करने लगे। बाइक से चार युवक आए थे। पहले एक लड़का ने एक तमाचा मारा, फिर अन्य लड़कों ने कई मुक्का मारा। फिर चाकू से हमला कर दिया। सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए रोजाना 3 से 4 किलोमीटर दौड़ने का अभ्यास करती थी। उस दिन भी मां को एक स्थान पर बैठ मैं दौड़ रही थी।'

आरोपी ने दी थी धमकी

पीड़िता चंपा कुमारी ने बताया है कि वह 2017 में बीए पार्ट-1 की परीक्षा देने के लिए गई थी। तब इस मामले के मुख्य आरोपी बबलू नाम के युवक ने कहा था कि अगर यह लड़की हमसे शादी नहीं करेगी तो उसे शादी करने लायक छोड़ेंगे भी नहीं। साथ ही पीड़िता ने कहा कि 'बबलू ने कहा था कि इसको जब भी शादी करना होगा मुझसे ही करेगी, लेकिन मैंने उस वक्त आम लड़कों की कमेंट की तरह समझ गम्भीरता से नहीं लिया। 2021 के 12 नवंबर की सुबह आरोपी बबलू ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया।'

घटना के बाद से आरोपी है फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता चंपा कुमारी के ऊपर जिन चार लड़कों ने हमला किया था, पीड़िता उन चारों आरोपी को पहचानती है, लेकिन नाम सिर्फ मुख्य आरोपी का ही जानती है। पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी भरियार बाजार OP के लक्ष्मण डेरा का रहने वाला है। बबलू कुमार के पिता का नाम राधा मोहन है। बता दें कि बबलू कुमार अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार OP प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट ले लिया। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं बक्सर SP नीरज कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस जल्द-जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी। बता दें कि OP प्रभारी को अगले 72 घंटे में गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

Next Story

विविध