Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bihar News : एयर होस्टेस दुल्हनिया घोड़ी पर दूल्हे के घर पहुंची, डांसकर मचाया धमाल, VIdeo Viral

Janjwar Desk
15 Dec 2021 10:57 AM IST
Bihar News : एयर होस्टेस दुल्हनिया घोड़ी पर दूल्हे के घर पहुंची, डांसकर मचाया धमाल, VIdeo Viral
x

परंपरा के उलट शादी करने के लिए दूल्हे घर घोड़ी पर सवाल होकर पहुंची दुल्हनियां।  

परंपरा के उलट ताजा मामले में दुल्हन बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची और मचा दिया धमाल।

Bihar News : अमूमन जब भी किसी की शादी होती है तो दूल्हा दुल्हन के घर घोड़ी पर सवार होकर बारात के साथ पहुंचता है। लेकिन बिहार के गया में एक बारात ऐसी निकली जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और उसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचता है, लेकिन ताजा मामले में दुल्हन बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद दुल्हन ने सीटी बजाकर ऐसा डांस किया कि इलाके में धमाल मच गया। सभी दुल्हन को देखने वहां पहुंच गए।

फिर दूल्हा घोड़ी पर सवार अपनी दुल्हन के पीछे कार में बैठकर शादी के मंडप में पहुंचा। अब दुल्हन की डास का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दूल्हे को लाने के लिए दुल्हनिया को घोड़े पर निकलते हुए देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर गया इस नजारे को देखकर लोगों को खद पर विश्वास नहीं हो रहा था।

दुल्हन ने किया घोड़ी की सवारी को जमकर एंज्वॉय

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि घोड़ी पर बैठकर दुल्हन अपनी शादी को खूब एंज्वॉय कर रही है। बारात जब गया के सिजुआर स्टेट पहुंची तो दुल्हन ने घोड़ी से उतर जबरदस्त डांस किया और सीटी बजाई। दुल्हन अनुष्का गुहा पेशे से एक एयर लाइंस में सीनियर एयर होस्टेस हैं और दूल्हा कोलकाता में बड़ा बिजनेसमैन। शादी के सभी विधि-विधान सिजुआर स्टेट की धर्मशाला में हुआ। शादी में शामिल सभी मेहमानों ने जमकर मस्ती की और वर-वधू को नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

सीटी बजाकर मचाया धमाल

गया के चांद चौरा इलाके की रहने वाली दुल्हन अनुष्का ने बताया कि वो समाज में यह संदेश देना चाहती हैं कि लड़कियां अपने परिवार पर बोझ नहीं होती हैं। जब बेटे शादी अपने मुताबिक कर सकते हैं तो बेटियां क्यों नहीं कर सकती हैं। वहीं दूल्हे जिपोकज ने बताया कि बेटे और बेटियों के अंतर को खत्म करने के उद्देश्य से हमने ऐसा किया। भारत में आमतौर पर लड़कियों के जन्म लेने पर उन्हें मार दिया जाता है। समाज मे इस अंतर को खत्म करने के लिए एक छोटी सी कोशिश की है।

दुल्हन की मां टीचर है

बेटी की बारात पर मां सुष्मिता बोस का कहना है कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। समाज में जितना बेटों का अधिकार है, उतना ही अधिकार बेटियों का भी है। शादी से पहली ही उनकी बेटी ने घोड़ी पर अपनी बारात निकालने की प्लानिंग कर ली थी हमने सिर्फ इसमें अपनी रजामंदी दी है। दुल्हन की मां एक निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है तो पिता की दवा की दुकान है।

Next Story

विविध