Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bihar News : बेटे ने खुद को आग लगाकर दे दी जान, RTI एक्टिविस्ट पिता के हत्यारों को सजा ना मिलने से था आहत

Janjwar Desk
25 March 2022 9:27 AM GMT
Bihar News : बेटे ने खुद को आग लगाकर दे दी जान, RTI एक्टिविस्ट पिता के हत्यारों को सजा नहीं मिलने से था आहत
x

 बेटे ने खुद को आग लगाकर दे दी जान, RTI एक्टिविस्ट पिता के हत्यारों को सजा नहीं मिलने से था आहत

Bihar News : बिहार (Bihar) के मोतिहारी (Motihari) में आरटीआई कार्यकर्ता दिवंगत विपिन अग्रवाल के बेटे ने पिता के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में खुदखुशी कर ली...

Bihar News : बिहार (Bihar) के मोतिहारी (Motihari) के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आरटीआई कार्यकर्ता दिवंगत विपिन अग्रवाल के बेटे ने पिता के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में खुदखुशी कर ली। बता दें कि बीते गुरुवार बेटे रोहित ने रात को अपने शरीर में आग लगाई और छत से कूद गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

बेटे रोहित की अस्पताल में इलाज के दौरान आज शुक्रवार को मौत हो गई। बता दें कि रोहित इस बात से नाराज था कि उसके पिता के हत्यारे सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। रोहित इस बात को लेकर मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष से बीते गुरुवार को मिलने गया था लेकिन एसपी ने मुलाकात नहीं की। जिससे आहत होकर वह अपने घर हरसिद्धि लौट गया। लौटने के बाद फिर घर के पास एक तीन मंजिला ईमारत पर चढ़ गया और खुद को आग के हवाले कर दिया, फिर मंजिल से कूद गया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छत से कूदा

रोहित ने तीन मंजिला ईमारत पर चढ़ कर छत पर पहले उसने अपने शरीर में आग लगाई। फिर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छत से कूद गया। रोहित छत के नीचे से गुजर रही 11 हजार बिजली के तार पर गिरा और झुलस गया। जिसके बाद परिजनों ने आनन - फानन में रोहित को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां रोहित ने आज शुक्रवार की सुबह अपना दम तोड़ दिया। मृतक रोहित के दादा ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि उनके पोते की मौत कैसे हुई है।

दादा ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

बता दें कि मृतक रोहित के दादा विजय अग्रवाल ने बताया है कि उनका पोता मोतिहारी एसपी से मिलने गया था लेकिन एसपी ने उससे मुलाकात नहीं की। इससे नाराज होकर रोहित घर आया। फिर शरीर में आग लगाकर छत से कूद गया। रोहित को हरसिद्धि के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इधर रोहित की मां मोनिका देवी बेटे की मौत बाद बार- बार बेहोश हो रही है। मृतक के दादा ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि मोतिहारी एसपी का कहना है कि रोहित उनसे मुलाकात करने नहीं आया था।

बीते वर्ष हुई थी रोहित के पिता की हत्या

रोहित के पिता आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की 24 सितंबर 2021 को हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय गेट के पास दिन-दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद पुलिस जांच में कई लोगों के नाम सामने आए, जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है।

विपिन की हत्या के पीछे ये थी वजह

आरटीआई कार्यकर्ता विपिन हरसिद्धि के सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। इसी को लेकर उनकी हत्या कराई गई थी। हत्या के पीछे कई सफेदपोश नाम सामने आए थे, जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसी वजह से विपिन का परिवार प्रशासन से नाराज चल रहा था। प्रशासन के विरुद्ध कई पर हरसिद्धि में सड़क भी जाम कर प्रशासन को चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इससे कोई असर नहीं हुआ।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध