Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

बिहार में भाजपा के प्रवक्ता को बदमाशों ने मारी गोली, पटना रेफर

Janjwar Desk
27 Jan 2021 1:51 PM GMT
बिहार में भाजपा के प्रवक्ता को बदमाशों ने मारी गोली, पटना रेफर
x
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि, "तीन बदमाश टेम्पो से सवार होकर आए थे, जिन्होंने गोली मारी है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुंगेर। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अजफर शम्सी को अपराधियों ने बुधवार को मंगेर के जमालपुर कॉलेज कैम्पस के समीप उस समय गोली मार दी जब वे कॉलेज जा रहे थे। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, "शम्सी घर से अपनी कार से कॉलेज के लिए निकले थे, कॉलेज के गेट पर भीड़ थी, जिस कारण वे अपनी कार से वहीं उतर गए और पैदल कॉलेज जाने लगे। उनकी कार उनका चालक चला रहा था। इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। गोली उनके सिर में लगी है।"

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि, "तीन बदमाश टेम्पो से सवार होकर आए थे, जिन्होंने गोली मारी है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पूर्व भी इन दोनों के बीच कॉलेज के प्रशासकीय कार्य को लेकर विवाद हुआ था।"

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत बिगड़ते देख उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

शम्सी भाजपा प्रवक्ता के साथ ही कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

इधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल ने घटना की निंदा की है। उन्होंने खुद मुंगेर के पुलिस अधीक्षक से टेलीफोन पर बात की और अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही।

Next Story

विविध