Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

बिहार: पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार का पटना एम्स में निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Janjwar Desk
18 Oct 2020 5:33 AM GMT
बिहार: पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार का पटना एम्स में निधन, कोरोना से थे संक्रमित
x

File photo

पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार का दो दिन से पटना के आईजीएमएस में इलाज चल रहा था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आईजीएमएस में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई।

जनज्वार ब्यूरो, पटना। बिहार में चुनावी हलचल लगातार तेज होता जा रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण भी अभी खत्म नहीं हुआ है। तीन दिन पहले बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत का निधन कोरोना संक्रमण से हो गया था , वहीं अब पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार का कोरोना से निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार का दो दिन से पटना के आईजीएमएस में इलाज चल रहा था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आईजीएमएस में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई।

विनोद कुमार ने बिहार पुलिस सर्विस के तहत पुलिस महकमे में जॉइन किया था। 2011 में उन्हें आईपीएस कैडर मिल गया था और वे आईपीएस बनाए गए थे। इन्हें आईपीएस का 2001 बैच मिला था।

20 अगस्त 2019 को विनोद कुमार पूर्णिया रेंज के आईजी बने थे। 16 अक्टूबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। यहीं शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई।

पूर्णिया के आरक्षी महानिरीक्षक विनोद कुमार 59 साल के थे। उनके बारे में कहा जाता है कि अपने दायित्व का निर्वाहित करने में कभी डिगे नहीं।

Next Story

विविध