Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

लालू प्रसाद को लेकर तो सबसे बड़ी भूल नीतीश कुमार ने ही की थी : गिरिराज सिंह

Janjwar Desk
28 Nov 2020 2:14 PM GMT
लालू प्रसाद को लेकर तो सबसे बड़ी भूल नीतीश कुमार ने ही की थी : गिरिराज सिंह
x
गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनने में मदद कर और उनके बेटे को उप मुख्यमंत्री बना कर बहुत बड़ी भूल की थी, जिसका दुष्परिणाम आज भुगतना पड़ रहा है...

जनज्वार। बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के परिवार के बीच की राजनीति इन दिनों निजी आरोपों व हमलों तक पहुंच गई है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव को लेकर सबसे बड़ी भूल नीतीश कुमार से ही हुई है, जिसका दुष्परिणाम आज भुगतना पड़ रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे पूरा ध्यान है कि लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार ने ही विधान मंडल दल का नेता बनाया था, कल वे यह बात कह भी रहे थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को भी उन्होंने ही उप मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो भूल की उसी का परिणाम है आज तेजस्वी यादव उनके लिए ऐसे घटिया शब्द का प्रयोग कर रहे हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी ने जो बोला उसे कोई सदन के पटल पर नहीं कह सकता है और वे उसे बोल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के व्यक्तिगत जीवन पर धटिया आरोप लगाया और मैं उसे बोल भी नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि एक शब्द तो पुत्र के बारे में कहा जो मैं बोल भी नहीं सकता हूं।

मालूम हो कि शुक्रवार को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर भड़क गए थे और कहा था कि यह लड़का मेरे भाई समान दोस्त का बेटा है और कुछ भी बोलता रहता हैै। उन्होंने यह भी कहा कि इसको उपमुख्यमंत्री किसने बनाया था और इसके पिता को मुख्यमंत्री किसने बनाया था। नीतीश का आशय लालू प्रसाद यादव को पहली बार मुख्यमंत्री बनवाने में पटना में उनके द्वारा उनके लिए की गई राजनीतिक लामबंदी से था।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के निजी जीवन पर विवादित बयान दिया था, साथ ही यह भी कहा था कि उन पर हत्या का मुकदमा है।

Next Story

विविध