Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Club House App Case : दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से 18 साल के युवक को किया गिरफ्तार, सलोस के कहने पर ​किया ये काम

Janjwar Desk
23 Jan 2022 3:50 AM GMT
Club House App Case : दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से 18 साल के युवक को किया गिरफ्तार, सलोस के कहने पर ​किया ये काम
x

क्लब हाउस एप केस मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया।

Club House App Case : मुंबई पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद और करनाल से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन सभी की उम्र 19 से 22 साल के बीच थी।

Club House App Case : क्लब हाउस पर चैटरूम बनाकर समुदाय विशेष की लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक व अश्लील बातें करने के मामले में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) को एक कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने लखनऊ बिस्मिल्लाह नाम की यूजर आईडी इस्तेमाल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 18 वर्षीय राहुल कपूर ( Rahul Kapoor ) निवासी लखनऊ के रूप में की है।

सलोस नाम शख्स के कहने पर बनाया क्लब हाउस ऑडियो चैटरूम

दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में युवक ने अपना अपराध कबूलकर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि सलोस नामक एक शख्स के कहने पर क्लब हाउस ( Club House App ) पर ऑडियो चैटरूम ( Audio Chat Room ) बनाया था। इसके बाद उसने मॉडरेटर की सलोस ( Salos ) को ही सौंप दी थी जिससे वह चैटरूम का संचालन करने लगा। बता दें कि राहुल के पिता लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ ( Army Public School Lucknow ) में अकाउंटेंट हैं। पुलिस ने राहुल का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लाने की तैयारी में जुटी है। फिलहाल राहुल से पूछताछ जारी है।

इससे पहले हरियाणा से तीन युवक हुए थे गिरफ्तार

हाल ही में मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन सभी की उम्र 19 से 22 साल के बीच थी। मुंबई पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मुंबई अपराध शाखा की साइबर थाना की पुलिस ने जैष्णव कक्कड़ (21) और यश पाराशर (22) को फरीदाबाद और आकाश सुयाल (19) को करनाल से गिरफ्तार किया था।

सुल्ली बाई और बुल्ली बाई ऐप मामला भी आ चुका है सामने

इस तरह के मामले को लेकर कुछ दिनों पहले बुल्ली बाई ऐप ( Bulli Bai App ) का खुलासा हुआ था। इस ऐप के माध्यम मुस्लिम समुदाय की लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में एक इंजीनियर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। यह पहला मौका नहीं जब खास समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाया गया हो। इसी तरह का एक और मामला साल 2020 में सामने आया था। तब सुल्ली डील्स ऐप ( Sulli Deals App ) के माध्यम से मुसिलम महिलाओं को निशना बनाया गया था। इस ऐप के जरिए भी मुस्लिम महिलाओं को नीलाम किया जा रहा थां

दोनों ऐप्स का मकसद मुस्लिम महिलाओं को निशाना ( Muslim Women Targeted ) बनाना है। दोनों ऐप्स के नाम मुसलमानों के लिए इसतेमाल किए जाने वाले आपत्तिजनक शब्द हैं। बताया जा रहा है कि ऐप पर कम से कम 100 प्रभावशाली मुसलमान महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए अपलोड की गई थी, जिसे लेकर बड़ा विवाद भी हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महिला पत्रकार की कथित रूप् से छेड़छाड़ की गई तस्वीर को एक वेबसाइट पर अपलोड रकने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पत्रकार ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी और शिकायत की प्रति ट्विटर पर साझा की थी।

Club House App Case : वहीं दिल्ली मलिला आयोग ( DCW ) ने बुल्ली बाई और सुल्ली डील ऐप पर आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ी जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को तलब किया था। दिल्ली महिला आयोग के मुताबिक बिना सहमति के गिटहब ऐप पर कई मुसलमान महिलाओं की तस्वीरें अपलोड किए जाने के संबंध में मीडिया में आई खबरों पर उसने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस सुल्ली डील तथा बुल्ली बाई ऐ मामलो में गिरफ्तार लोगों की सूची मांगी है।

Next Story

विविध