Congress Headquarter Fire: दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगी आग, जानिए क्या है वजह

Congress Headquarter Fire: दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगी आग, जानिए क्या है वजह
Congress Headquarter Fire: दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आज शाम को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कांग्रेस मुख्यालय में पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 24 अकबर रोड में आग लगने के मामले को लेकर जांच भी जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दमकल अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के दफ़्तर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझा दी गई है, ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
#दिल्ली के अकबर रोड स्थित #कांग्रेस (#Congress) मुख्यालय में लगी आग।@INCIndia pic.twitter.com/T1VqAlLVh5
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 6, 2022
शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम साढ़े सात बजे मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से लग गई। मामूली आग लगी थी और कार्यालय के कर्मचारियों ने आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
बता दें कि आजादी मिलने के बाद से कांग्रेस का मुख्यालय 7 जतंर मंतर हुआ करता था। बाद में इंदिरा गांधी ने विंडसर प्लेस को अपना अस्थाई पार्टी ऑफिस बनाया, जो नेहरू सरकार में उपमंत्री रहे एमवी कृष्णाप्पा का आवास था। वहां से कांग्रेस मुख्यालय को 5 राजेन्द्र प्रसाद रोड ले जाया गया। 1978 में कांग्रेस का स्थाई कार्यालय 24 अकबर रोड को बनाया गया। आठ कमरों का यह बंगला 1911 और 1925 के बीच सर एडविन लुटियंस ने बनवाया था। कांग्रेस मुख्यालय बनाए जाने से पहले यह बंगला इंदिरा गांधी के करीबी और वफादार राज्यसभा सांसद जी. व्यंकटेश्वर के नाम आवंटित था।











