Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

Delhi Mcd चुनाव में AAP की बढ़त से बिलबिलाया मोदी मीडिया, सुधीर चौधरी का दावा- 'आप' को अनपढ़ और 10वीं पास ने किया वोट

Janjwar Desk
6 Dec 2022 11:31 AM GMT
Delhi Mcd चुनाव में AAP की बढ़त से बिलबिलाया मोदी मीडिया, सुधीर चौधरी का दावा- आप को अनपढ़ और 10वीं पास ने किया वोट
x

Delhi Mcd चुनाव में AAP की बढ़त से बिलबिलाया मोदी मीडिया, सुधीर चौधरी का दावा- 'आप' को अनपढ़ और 10वीं पास ने किया वोट

Delhi Mcd Election 2022: 4 दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। टीवी अखबारों में आ रहे रूझान के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में बढ़त बनाई है। कई नतीजों पर गौर करें तो दिल्ली के MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत की स्थिति में है...

Delhi Mcd Election 2022: 4 दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। टीवी अखबारों में आ रहे रूझान के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में बढ़त बनाई है। कई नतीजों पर गौर करें तो दिल्ली के MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत की स्थिति में है। अब ऐसे में गोदी और मोदी मीडिया का जायका खराब होता नजर आ रहा है।

जी न्यूज से तिहाड़ और तिहाड़ से लौटकर आज तक में जमें स्वनामधन्य पत्रकार सुधीर चौधरी ने इस बीच एक नया दावा किया है। सुधीर का एक Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुधीर कह रहा है कि Aam Admi Party को दिल्ली MCD चुनाव में सिर्फ अनपढ़ तथा दसवीं कक्षा तक पढ़े लोगों ने वोट किया है। यानी सुधीर का दावा है कि बाजपा को ब्रिलिएंट किंसम के वोटर वोट देते हैं।

स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव निगम ने सुधीर का यह वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है कि, और बीजेपी को तो डॉक्टर इंजीनियर और वैज्ञानिक ही वोट देते हैं। राजीव निगम का अपना मत भी गलत नहीं कहा जा सकता। शायद सुधीर चौधरी बीजेपी की हार का ठीकरा अनपढ़ व गैर समझदार वोटरों पर फोड़ना चाहते हों, इससे शायद उनकी स्वामीभक्ति की इज्जत बची रह सकती दिख रही हो।

भाजपा ने झोंकी थी पूरी ताकत

बता दें कि एमसीडी ( MCD election ) में 2007 से यानि 15 साल से भाजपा काबिज है। उसने 2017 के नगर निगम चुनाव में कुल 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। आप ने 48 और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे। मोदी सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया था जिसके बाद वार्ड की संख्या 250 हो गई थी। आप और भाजपा दोनों ने एमसीडी चुनाव में 250 में से 250 पर उम्मीदवार खड़े किए जबकि कांग्रेस ( Congress ) ने 247 और 382 निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 132 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 26, जनता दल (यूनाइटेड) ने 22 और एआईएमआईएम ने 15 वार्ड पर चुनाव लड़ा।

क्या है MCD Exit Poll Results 2022 अनुमान

1. आजतक-एक्सिस माय इंडिया : आजतक-एक्सिस माय इंडिया सर्वेक्षण के मुताबिक आप को दिल्ली नगर निगम की 149 से 171 सीटें मिलने जा रही है जबकि भाजपा को 69 से 91 सीटें। कांग्रेस को तीन से सात सीटें और पांच से नौ सीटें अन्य को मिलने का अनुमान है।

2. टाइम्स नाउ-ईटीजी : टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वेक्षण के मुताबिक आप को 146 से 156 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 84 से 94, कांग्रेस को 6 से 10 और अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं।

3. द न्यूज एक्स : द न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 150 से 175 वार्ड और भाजपा को 70 से 92 वार्ड जबकि कांग्रेस को चार से सात वार्ड दिए गए है।

4. Zee News BARC : जी न्यूज BARC एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 46 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। भाजपा को 39 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 11 प्रतिशत और अन्य के खाते में चार प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इस लिहाज से आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें, भाजपा को 82 से 94 सीटें, कांग्रेस को 8-14 सीटें ही मिल सकती हैं।

Next Story