Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

AAP का आरोप, दिल्ली पुलिस के साथ सांठ-गांठ कर भाजपाईयों ने मनीष सिसोदिया के घर पर किया हमला

Janjwar Desk
10 Dec 2020 10:53 AM GMT
AAP का आरोप, दिल्ली पुलिस के साथ सांठ-गांठ कर भाजपाईयों ने मनीष सिसोदिया के घर पर किया हमला
x
आम आदमी पार्टी ने कहा कि आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है, दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। क्या अमित शाह जी उप मुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं? क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है....

नई दिल्ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए कुछ लोग उनके घर में घुस गए। आम आदमी पार्टी ने इसे हमला करने की कोशिश बताया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनके घर के अंदर घुस गए। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैरान हूँ कैसे पुलिस की मौजूदगी में पचासों गुंडे मनीष सिसोदिया जी के घर में घुसे और उनके परिवार पे हमले का प्रयास किया! क्या पुलिस ने एफआईआर कर किसी को अरेस्ट किया? जिस राज्य की पुलिस के चलते राज्य के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और उनका परिवार सुरक्षित नहीं है, उस राज्य के आम लोगों का क्या होगा!'

आम आदमी पार्टी ने कहा कि आज पुलिस की सांठ गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। क्या अमित शाह जी उप मुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं? क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा, 'वाह रे अमित शाह जी आप लोग कायर भी हैं घटिया भी, घर में मनीष सिसोदिया जी मौजूद नहीं थे पत्नी बच्चों और घर के बुजुर्गों पर आपने गुंडे भेजकर हमला कराया, दंगाई मानसिकता से बाहर निकलो भाजपाईयों।



Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध