Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक, घोषित अपराधी रामबीर शौकीन को किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
22 Dec 2020 3:05 PM GMT
दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक, घोषित अपराधी रामबीर शौकीन को किया गिरफ्तार
x
27 नवंबर 2016 को शौकीन को एक अवैध 9 एमएम प्रतिबंधित बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद दिसंबर 2016 में, उसे मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया .....

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व विधायक और घोषित अपराधी रामबीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से बागपत पुलिस की कस्टडी से दो साल पहले भाग गया था। उसके बाद से ही वह फरार था। वर्ष 2013 में दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था। शौकीन पर अपराधियों से सांठगांठ और गैंग चलाने का आरोप था। 2015 में, उसे एक मकोका मामले में घोषित अपराधी करार दिया गया था।

27 नवंबर, 2016 को, शौकीन को एक अवैध 9 एमएम प्रतिबंधित बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2016 में, उसे मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया और 8 मार्च, 2017 को उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

डीसीपी साउथ वेस्ट, आई पी सिंह ने बताया, "मकोका मामले में उसके खिलाफ आरोपों पर बहस जारी थी, लेकिन 26 सितंबर, 2018 को वह नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से उत्तर प्रदेश पुलिस एस्कॉर्ट पार्टी की हिरासत से भाग निकला। सोमवार को आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और 14 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"

शौकीन कुख्यात अंतर्राज्यीय गैंगस्टर नीरज बवाना का करीबी सहयोगी है।

Next Story

विविध