Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

विवादों में घिरीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, ट्विटर पर लोग मांग रहे इस्तीफा

Janjwar Desk
22 Oct 2020 7:08 AM GMT
विवादों में घिरीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, ट्विटर पर लोग मांग रहे इस्तीफा
x

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से रेखा शर्मा की मुलाकात की तसवीर। 

रेखा शर्मा से लोग इस्तीफे की मांग कर रहे हैं या सरकार से उन्हें बर्खास्त करने को कह रहे हैं। राष्ट्रीय महिला असुरक्षा दिवस आज के दिन को सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है...

जनज्वार। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा विवादों में घिर गईं हैं और लोग ट्वीट कर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। रेखा शर्मा इस्तीफा दो ट्विटर पर गुरुवार को टाॅप ट्रेंड में शामिल है।

रेखा शर्मा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के दौरान लव जिहाद का जिक्र करने और अपने कुछ पुराने ट्वीट्स को लेकर विवाद में आयीं हैं, जिसमें महात्मा गांधी से जुडे ट्वीट भी हैं, जिसका स्क्रीनशाॅट लोग शेयर कर उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं। इसमें एक ऐसा स्क्रीन शाट्स भी है जिसमें उनके द्वारा यह लिखा गया दिख रहा है कि महात्मा गांधी अच्छे पिता नहीं थे तो उन्हें हम राष्ट्रपिता कैसे मान लें।

राष्ट्रीय महिला आयोग के 20 अक्टूबर के ट्वीट के मुताबिक, अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर राज्य के कोविड सेंटर्स में महिला मरीजों के साथ दुष्कर्म-छेड़छाड़, वन स्टाॅप सेंटर की निष्क्रियता और लव जिहाद के मामलों में बढोतरी पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेखा शर्मा ने गवर्नर से कहा कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामले बढ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रेखा शर्मा ने गवर्नर से बातचीत में दो अलग धर्माें के लोगों के आपसी सहमति से विवाह और लव जिहाद के बीच के अंतर को रेखांकित किया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यालय की ओर से भी इस मुलाकात को लेकर ट्वीट किया गया था और इसकी जानकारी दी गई थी।


महात्मा गांधी के अलावा रेखा शर्मा का ट्वीट बताते हुए एक और ट्वीट का स्क्रीनशाट ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है जिसमें लिखा है कि आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास कहते हैं कि प्रियंका गांधी उनकी भी बहन हैं, कुमार विश्वास जांचें कि क्या आपके पिता वहीं हैं जिन्हें हमलोग पहले से जानते हैं या कुछ गड़बड़ है। स्क्रीन शाॅट के अनुसार, यह ट्वीट 14 जनवरी 2014 का दिखता है।


इस स्क्रीन शाॅट को ट्विटर पर प्रमुखता से शेयर किया जा रहा है। हालांकि जनज्वार इन ट्वीटस को न तो खारिज करता है और न तो इसकी पुष्टि करता है।

#रेखा_शर्मा_इस्तीफा_दो

#राष्ट्रीय_महिला_असुरक्षा_दिवसलोग ट्विटर पर आज के दिन को राष्ट्रीय महिला असुरक्षा दिवस बता रहे हैं और इस हैशटैग का प्रयोग कर रहे हैं। लोग रेखा शर्मा के इस्तीफे या फिर सरकार द्वारा उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

Next Story

विविध