Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP Election: चुनाव में धांधली को लेकर सपा नेता रचना सिंह के ट्वीट ने मचाया हंगामा, Video पोस्ट कर लगाए आरोप

Janjwar Desk
14 March 2022 6:28 AM GMT
upchunav2022
x

(सपा नेता ने लगाए ताला तोड़कर EVM बदलने का आरोप)

वीडियो में दो लोग एक दरवाजे का ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता का दावा है कि यह EVM रूम है, जिसका ताला तोड़ा जा रहा है। वीडियो में दो लोगों के अलावा वहां और कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है...

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव निपट चुका है। नतीजा भी आ गया है। भाजपा (BJP) ने 37 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से आरोपों का सिलसिला लगातार जारी है। अब कानपुर के बिल्हौर विधानसभा से चुनाव लड़ी सपा नेता रचना सिंह (SP Leader Rachna Singh) ने सबूत के साथ बड़ा आरोप लगाया है।

अपने ट्वीट में रचना सिंह ने लिखा है, 'मैं चुनाव उसी दिन हार गई थी जिस दिन यह इंजीनियर EVM स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। और हमारे तमाम प्रयास करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थी हम समझ गए थे कोई बड़ी साजिश हो गई है मेरे साथ।'

अपने इस ट्वीट में सपा नेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में दो लोग एक दरवाजे का ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। सपा नेता का दावा है कि यह EVM रूम है, जिसका ताला तोड़ा जा रहा है। वीडियो में दो लोगों के अलावा वहां और कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है।

बताते चलें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सुप्रीम कोर्ट को एक चिट्ठी लिखी थी। सपा प्रमुख ने दोनों शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं से पत्र के जरिए अपील की थी कि, ईवीएम मशीन में बड़े पैमाने पर छेड़छाड की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए जरूरी कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम (EVM) पर सवाल खड़ा किया।

CCTV फुटेज का स्क्रीनशॉट

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की थी। उक्त अधिकारी का ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति महोदय इस बात का संज्ञान लें। सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है।

Next Story

विविध