Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Happy Shri Ram Navami 2022 Wishes : राम नवमी की देशभर में धूम, अपनों को इन संदेशों के जरिए भेजें शुभकामनाएं

Janjwar Desk
10 April 2022 1:51 AM GMT
Happy Shri Ram Navami 2022 Wishes : राम नवमी की देशभर में धूम, अपनों को इन संदेशों के जरिए भेजें शुभकामनाएं
x
Happy Shri Ram Navami 2022 Wishes : हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि के पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में मर्यादा पुरुषोत्तम सियापति राम का जन्म हुआ था। आज के दिन लोग व्रत रखते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशी का इजहार करते हैं।

Happy Shri Ram Navami 2022 Wishes : आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की देशभर में धूम है। हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि के पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में मर्यादा पुरुषोत्तम सियापति राम का जन्म हुआ था। इस बार यह दिन 10 अप्रैल को पड़ी है। लोग रामनवमी ( Happy Ramnavmi ) के दिन व्रत रखते हैं। साथ ही भगवान राम ( Bhagwan Ram ) की नगरी अयोध्या आज झिलमिल सितारों से रोशन दिखेगा।

रामनवमी ( Ramnavmi ) सनातन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर हुआ था। रामनवमी के दिन लोग व्रत रखते हैं। कई जगह हवन और कन्या पूजन का भी विधान है। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को भक्ति भाव से भरपूर संदेश ( Happy Shri Ram Navami 2022 Wishes ) भेजकर शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी अपनों को राम नवमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है - भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। जय श्रीराम!

रामनवमी पर विशेष शुभकामना संदेश :

राम जिनका नाम है,

अयोध्या जिनका धाम है।

ऐसे रघुनंदन आपको,

हमारा प्रणाम है।।

मन राम का मंदिर है,

यहां उसे विराजे रखना,

पाप का कोई भाग ना होगा,

बस राम को थामे रखना।

रामनवमी की शुभकामनाएं।।


श्री रामचंद्र कृपालु भज

मन हरण भवभय दारुणम।

नवकंज लोचन, कंज मुख,

कर कंज, पद कंजारुणम।

राम नवमी की शुभकामनाएं।।


सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

राम नवमी की आप सबको हार्दिक बधाई।।


नवमी तिथि मधुमास पुनीता,

शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,

मध्य दिवस अति सीत न घामा,

पवन काल लोक विश्रामा।

राम नवमी की शुभकामनाएं।।


जिनके मन में श्रीराम है,

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका कल्याण है।

राम नवमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।।


क्रोध को जिसने जीता है,

जिनकी भार्या सीता हैं।

जो भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण के हैं भ्राता,

जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला,

वो पुरुषोत्तम राम हैं।

भक्तो में जिनके प्राण हैं,

ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को

कोटि कोटि प्रणाम है।

रामनवमी की सभी को शुभकामनाएं।


राममय हो सबका जीवन

गुणवान तुम बलवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम।

भगवान तुम हनुमान तुम,

मुश्किल को कर देते आसान तुम।

जय श्रीराम।


Next Story

विविध