Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

हरियाणा में खट्टर सरकार ने 900 किसानों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

Janjwar Desk
24 July 2021 8:13 AM GMT
हरियाणा में खट्टर सरकार ने 900 किसानों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
x

हरियाणा में खट्टर सरकार ने 900 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है

हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा की सरकारी कार पर हुए पथराथ के सिलसिले में गिरफ्तार पांच किसानों की रिहाई की मांग को लेकर इन किसानों द्वारा धरना दिया गया था..

जनज्वार। हरियाणा में 900 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। राज्य के सिरसा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 900 किसानों के खिलाफ ये केस दर्ज किएगए हैं। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा की सरकारी कार पर हुए पथराथ के सिलसिले में गिरफ्तार पांच किसानों की रिहाई की मांग को लेकर इन किसानों द्वारा धरना दिया गया था। इसी को लेकर ये केस दर्ज किए गए हैं। ये प्राथमिकियां राज्य के कई थानों में अलग-अलग दर्ज की गई हैं।

किसानों पर हरियाणा के सिरसा जिले के बड़ागुढ़ा, डिंग, सदर डबवाली और सिरसा सिविल लाइन थानों में दर्ज की गई है। इस बीच हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पहुंचेंगे।

बड़ागुढ़ा, डिंग, सदर डबवाली और सिरसा सिविल लाइन थानों में तीन नामजद सहित इन 900 किसानों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर आमजन को परेशान करने और प्राण घातक बीमारी फैलाने की आशंका के दृष्टिगत सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन के मुताबिक थाना डबवाली में पुलिस के सिक्योरिटी कर्मचारी इंद्रपाल की शिकायत पर लीलावाली गांव के पूर्व सरपंच मुख पाल सिंह, देसू जोधा गांव के गुरू प्रेम और खुशदीप सिंह समेत करीब 200 किसानों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने समेत अन्य आरोपों में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा बड़ागुढ़ा थाना में सिक्योरिटी कर्मचारी गुरविंदर सिंह के बयान के आधार पर करीब 250 अज्ञात किसानों तथा डींग थाना में थानाधिकारी कश्मीरी लाल की शिकायत पर करीब 150 किसानों के खिलाफ उपरोक्त धाराओ में मामले दर्ज किए हैं। उधर सिरसा सिविल लाइंन थाना में करीब 300 किसानों के खिलाफ उक्त धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।

Next Story

विविध