Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

मुंबई-ठाणे में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी, आज आएगा हाई टाइड

Janjwar Desk
6 Aug 2020 5:46 AM GMT
मुंबई-ठाणे में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी, आज आएगा हाई टाइड
x
बीएमसी ने आज दोपहर हाई टाइड आने की चेतावनी जारी की है, लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। ठाणे नगर निगम ने लोगों को बेवजह घर से निकलने से मना किया है...

जनज्वार। महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश से कई जगहों पर भारी जल जमाव हो गया है और बाढ जैसे हालात बन गए हैं। इस भारी बारिश से महानगर मुंबई व ठाणे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई ठाणे के कई इलाकों में भारी जल जमाव से बाढ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। घरों में पानी घुस गया है। दो पहिया वाहन व कार कई जगह पानी में तैरते नजर आए। बताया जा रहा है कि मुंबई में 46 साल में पहली बार ऐसी बारिश हुई है।

मुंबई की बारिश के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जो हालात की भयावहता को बताते हैं। मुंबई वृहद महा नगरपालिका ने चेतावनी आज दोपहर 1.51 बजे हाई टाइड आने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1916 व फायर डिपार्टमेंट के हेल्पलाइन नंबर 101 पर लोग मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं।

उन इलाकों के बारे में मुंबई महानगरपालिका ने बताया है जहां अभी जलजामव की समस्या है। खार इलाके में बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए थे, जिन्हें अब हटा दिया गया है।

बीएमसी के कमिश्नर आएस चहल ने गुरुवार की सुबह पेडर रोड इलाके का दौरा किया, जहां दीवार गिर गई थी। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोलाबा, नरीमन प्वाइंट, मैरीन ड्राइव इलाके में चार घंटे में 300 मिमी बारिश हुई थी।

ठाणे नगर निगम के कमिश्नर ने कहा है कि पिछले तीन दिनों से ठाणे में भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को 149 मिमी बारिश हुई हैं और हमलोग अलर्ट हैं। असिस्टेंट और डिप्टी कमिश्नर फिल्म में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सामान्यतः गुरुवार को आकाश में बादल छाये रहेंगे और फिर भारी बारिश हो सकती है। ठाणे के उपवन लेक व वंदना सिनेमा इलाके में भारी जल जमाव है।


Next Story

विविध