Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

हाईराइज सोसाइटी में महिला को गंदी गालियां देते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, पहले भी पकड़े जा चुके हैं फ्लैट में

Janjwar Desk
5 Aug 2022 1:43 PM GMT
हाईराइज सोसाइटी में महिला को गंदी गालियां देते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, पहले भी पकड़े जा चुके हैं फ्लैट में
x

हाईराइज सोसाइटी में महिला को गंदी गालियां देते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, पहले भी पकड़े जा चुके हैं फ्लैट में

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो को वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी हाई राइज सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं...

जनज्वार डेस्क| सोशल मीडिया पर भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो को वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी हाई राइज सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। केवल इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी महिला के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें गंदी से गंदी गालियां तक दे रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने महिला को धमकी भी दी है। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

श्रीकांत त्यागी के दिखावे से अलग है उनकी सच्चाई

श्रीकांत त्यागी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हैं। इन्होंने अपने प्रोफाइल पिक्चर पर भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगा रखी है जिन्हें वे अपना आदर्श मानते हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान की भी अपील की है लेकिन इन दिखावो से दूर उनकी सच्चाई कुछ अलग है, जो इस वीडियो में सामने आई है।

महिला दिवस पर बधाई और अब गालियां

यहां तक की भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला दिवस पर भी पोस्टर के जरिए महिलाओं को बधाई दी है। यहां तक कि उन्होंने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।। मंत्र का भी प्रयोग किया है लेकिन इस मंत्र से दूर उनकी सच्चाई अब सामने आ रही है। इसके विपरीत वो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनका अपमान कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला को गंदी गालियां देते हुए धमकी तक दे रहे हैं।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं फ्लैट में

बता दें कि इससे पहले भी भाजपा नेता अन्य महिला के साथ फ्लैट में पकड़े जा चुके हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और पत्नी में भिड़ंत हो गई थी। मामले को लेकर उस समय देर रात तक हंगामा चलता रहा था। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर भी दी थी।

श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। श्रीकांत त्यागी एक रात महिला मित्र के साथ थे तभी उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ आ गईं। महिला मित्र को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।

यह मामला गोमतीनगर थाने तक पहुंच गया था। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। उस समय रात दो बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। गोमतीनगर विस्तार महासमिति के पदाधिकारी भी थाने पर जमे रहे थे।

Next Story

विविध