Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Himanta Biswa Sarma : 'भारत में बाबर युग से पहले हिंदू था हर व्यक्ति, बाहर फंसे हिंदुओं का देश में स्वागत'

Janjwar Desk
2 Dec 2021 11:10 AM GMT
Himanta Biswa Sarma
x

(असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का फाइल फोटो)

Himanta Biswa Sarma : हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत एक हिंदू बहुल देश है। अगर भारत के बाहर किसी हिंदू को परेशानी हो रही है तो देश में स्वागत है। भारत हर हिंदू की जड़ है....

Himanta Biswa Sarma : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। सरमा ने गुरुवार को फिर नया बयान दे डाला। उन्होंने दावा किया कि भारत में बाबर के युग से पहले हर व्यक्ति हिंदू था। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि भारत के बार संकट में फंसे हिंदुओं (Hindus) का देश में स्वागत है क्योंकि भारत एक हिंदू-बहुल राष्ट्र है।

खबरों के मुताबिक सरमा को जब सीएए (CAA) से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, भारत एक हिंदू बहुल देश है। अगर भारत के बाहर किसी हिंदू को परेशानी हो रही है तो देश में स्वागत है। भारत हर हिंदू की जड़ है। बाबर युग से पहले हर कोई हिंदू था।

सरमा ने आगे कहा कि मंदिरों के निर्माण के बारे में बात करने वालों को सांप्रदायिक के रूप में क्यों देखा जाता है। केवल मंदिर ही क्यों? अगर पुराने मंदिरों का पुनर्निर्माण और पुनर्विकास किया गया तो क्या गलत है। हम हिंदू हैं, हम हिंदू होंगे। एक हिंदू के रूप में मैं अधिक धर्मनिरपेक्ष हूं।

इससे पहले सरमा ने जुलाई माह में कहा था कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है और दाया किया था कि अधिकांश धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं। हिंदुत्व की शुरुआत पांच हजार साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता। असम के मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का दूसरा महीना पूरा होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही थी।

उन्होंने कहा, हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? यह युगों से प्रवाहित होता आया है। हममें से लगभग सभी हिंदुओं के वंशज हैं। एक ईसाई या मुसलमान भी कभी न कभी हिंदुओं से निकला है।

मुख्यमंत्री ने लव जिहाद के मुद्दे पर कहा कि किसी को भी एक महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार किसी भी महिला के साथ धोखा नहीं करेगी, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध