Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Howrah Crime News : सुहागरात की सुबह उजड़ा दुल्हन का सुहाग, ऐसी क्या थी वजह जो दूल्हे ने की खुदखुशी

Janjwar Desk
11 Dec 2021 6:12 AM GMT
Haryana News : युवक को K3C मॉल से आई लड़कियों से पीटा, बेज्जती से परेशान होकर खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
x

युवक को K3C मॉल से आई लड़कियों से पीटा

Howrah Crime News : सुहागरात खत्म होते ही दुल्हन की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। दुल्हन जब सुबह सो कर उठी तो उसने देखा कि उसका सुहाग उजड़ चूका है। सुबह के समय दूल्हा फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Howrah Crime News : पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक हैरान कर दें वाली घटना सामने आई है। मामला बी गार्डेन थाना अंतर्गत शालीमार इलाके की है। यहां पर सुहागरात खत्म होते ही दुल्हन की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। दुल्हन जब सुबह सो कर उठी तो उसने देखा कि उसका सुहाग उजड़ चूका है। सुबह के समय दूल्हा फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना शुक्रवार 8 दिसंबर की है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन और पुलिस इस खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटे हैं। आखिर ऐसा किया हुआ कि दूल्हे को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।

सुहागरात के बाद दूल्हे ने की खुदखुशी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल दूल्हे की मौत को लेकर रहस्य बरकरार है। बताया गया कि परिजनों के साथ दुल्हन भी यही सोच में लगी है कि आखिर सुहागरात पर ऐसी क्या बात हुई जिसकी वजह से दूल्हे ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। इस पर पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते मंगलवार 7 दिसंबर को शालीमार के रहने वाले आदर्श साव की शादी बैरकपुर की रहने वाली लड़की के साथ धूमधाम से हुई थी। मृतक की उम्र 24 वर्ष बताई गई है। बताया गया कि शालीमार से बैरकपुर 150 लोग बारात में गए थे। परिजनों के अनुसार दोनों की सहमति से ही शादी तय की गई थी। जिसके बाद बुधवार आठ दिसंबर को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। गुरुवार 9 दिसंबर को सुहागरात और शुक्रवार 10 दिसंबर की रात को बहू-भात का आयोजन था। जब शुक्रवार की सुबह दोनों नींद से जागे। दूल्हे ने दुल्हन से नहाने के लिए कहा करीब आधे घंटे बाद वो नहाकर कमरे में आई तो उसने देखा कि उसका पति फंदे से झूल रहा है। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई।

शॉल से फंदा लगाकर की खुदखुशी

परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और तुरंत ही उसे अस्पताल लेकर पहुचें लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत कर दिया। दुल्हन ने बताया कि शादी तय होने के बाद वो दोनों पिछले छह महीने से संपर्क में थे और रोज फोन पर बात करते थे। दुल्हन ने कहा कि हम दोनों को ही शादी का बेसब्री से इंतजार था। सब कुछ ठीक चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुझे नहाने के लिए भेजा। करीब आधे घंटे बाद मैं कमरे में आई तो उन्होंने शॉल से फंदा लगा लिया था। मुझे नहीं समझ आ रहा है कि ऐसी क्या बात हो गई कि मेरी दुनिया बसने से पहले ही उजड़ गई।

पुलिस जुटी है जांच में

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस घटना पर पुलिस कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना को सुलझा लिया जाएगा। साथ ही आस पड़ोस और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। पुलिस कई पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Next Story

विविध