Begin typing your search above and press return to search.
कश्मीर

कश्मीर में 1 दिन में रिकॉर्ड 620 कोरोना पॉजिटिव केस आये सामने, गर्भवती महिलाओं में बढ़ा संक्रमण

Janjwar Desk
8 Jun 2020 5:13 AM GMT
कश्मीर में 1 दिन में रिकॉर्ड 620 कोरोना पॉजिटिव केस आये सामने, गर्भवती महिलाओं में बढ़ा संक्रमण
x
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,000 के पार चली गई, जिसका आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है...

जनज्वार, जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार 7 जून को 620 लोगों की कोरोना संक्रमण जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित लोगों का पता चला। इसके साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,000 के पार चली गई।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि 620 नए मामलों में 37 जम्मू संभाग से हैं और 583 कश्मीर संभाग से हैं। इसके साथ वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 4,087हो गई।

राज्य में कोरोना के संक्रमण से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1,216 मरीज ठीक भी हुए हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,830 है। इसमें 684 मामले जम्मू संभाग से और 2,146 कश्मीर संभाग से हैं।

डॉक्टर्स एसोसिएशन जम्मू के प्रधान डॉ. बलविद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं डॉक्टर भी लगातार ड्यूटी के समय संक्रमित हो रहे हैं। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मंजीत सिंह ने कोविड अस्पतालों में ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों को बेहतर आवासीय सुविधा देने की मांग की है। प्रदेश में अब तक 60 से अधिक डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं प्रदेश में संक्रमित होने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटों में ही 60 गर्भवती महिलाएं संक्रमित हो चुकी हैं। इनमें 58 कश्मीर और दो जम्मू में हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में संक्रमित होने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या दो सौ पार कर चुकी हैं। दो गर्भवती महिलाओं की उपचार के दौरान मौत भी हुई है। गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने के कारण दोगुना संक्रमण बढ़ रहा है। इन महिलाओं के साथ इनका इलाज कर रहे डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं।

Next Story

विविध