Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Kaun hai Bhagwant Mann : जानिए भगवंत मान सिंह के जीवन से जुड़ी सभी बातें, पंजाब में है AAP का CM चेहरा

Janjwar Desk
18 Jan 2022 3:43 PM GMT
Bhagwant mann
x

AAP की सरकार बनी तो भगवंत मान होंगे पंजाब के सीएम।

Kaun hai Bhagwant Mann : भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले शीमा मंडी के करीब सतोज गांव में हुआ था| उनके पिता महिंदर सिंह एक सरकारी अध्यापक थे और मां हरपाल कौर गृहिणी हैं...

Kaun hai Bhagwant Mann : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दांवपेच का दौर जारी है| इस बार पंजाब के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है| बता दें कि पंजाब का दौरा कर रहे अरविंद केजरीवाल इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं| अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में सीएम पद के लिए अपने कैंडिडेट के रूप में भगवंत मान के नाम का ऐलान भी कर दिया है| आइए आपको बताते हैं भगवंत मान कौन हैं (Kaun hai Bhagwant Mann) और उसने जुड़ी अभी बातें|

भगवंत मान की फैमिली

भगवंत मान (Kaun hai Bhagwant Mann) के निजी जीवन के बारे में बात करें तो भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत के साथ हुई थी| लेकिन राजनीतिक के कारण वह अपनी फैमिली को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे जो उनके और उनकी पत्नी की बीच तलाक का कारण बन गया| भगवंत मान ने 2015 में पत्नी से तलाक ले लिया था| बता दें कि इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं| पत्नी से तलाक लेते वक्त भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब की सेवा के लिए वे ऐसा कदम उठा रहे हैं| इंटरव्यू के दौरान भगवंत मान ने खुद यह बात बताई की राजनीतिक में ज्यादा ध्यान देने के कारण उन्होंने अपने परिवार को समय नहीं दिया और हम दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया| जिसके बाद वो अपनी पत्नी इंद्रजीत से अलग हो गए| भगवंत मान के दोनों बच्चे विदेश में रह रहे हैं और उन्हें वह की नागरिकता भी हासिल है| भगवंत मान खुद बताते है कि अब तो उनके बच्चों से भी उनकी फोन पर बात नहीं होती है|

कॉमेडी की दुनिया में कदम

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले शीमा मंडी के करीब सतोज गांव में हुआ था| उनके पिता महिंदर सिंह एक सरकारी अध्यापक थे और मां हरपाल कौर गृहिणी हैं| उन्होंने अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं की है बल्कि बीच में ही कॉलेज ड्रॉपआउट कर दिया| जिसके बाद भगवंत मान कॉमेडी के क्षेत्र में आ गए| संगरुर के सुनाम शहीद उधम सिंह कॉलेज में पढ़ते हुए उन्होंने कॉमेडी और कविता में कई प्रतियोगिताएं जीती थी| जिसके बाद वह प्रोफेशनल कॉमेडियन बन गए| बता दें कि उनकी पहली कॉमेडी और गानों की पैरोडी की टेप 1992 में 'गोबी दी ए कच्चिए व्यापारने' आई थी| जिसके बाद वे कॉमेडी की दुनिया में छा गए|

बारहवीं करने के बाद भगवत मान ने बीकॉम में दाखिला लिया लेकिन कॉमेडी के प्रोफेशन में व्यस्त होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ दी| 1992 से 2013 तक कॉमेडी की 25 एल्बम रिकॉर्ड करवाई| जिसके बाद उन्होंने पांच गानों की टेप भी रिलीज की हैं| भगवंत मान 1994 से 2015 तक 13 हिंदी फिल्मों और विज्ञापनों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है| 'जुगनू', 'झंडा सिंह', 'बीबो बुआ', 'पप्पू पास' जैसे कॉमेडी पात्र भगवंत मान की ही देन हैं| जगतार जग्गी और राणा रणबीर के साथ कॉमेडी कर चुके भगवंत मान ने 'जुगनू मस्त मस्त' जैसे कॉमेडी टीवी शो और 'नो लाइफ विद वाइफ' जैसे स्टेज शो भी किए हैं|

राजनीतिक में ऐसे रखा कदम

'मैं अपनी कॉमेडी के माध्यम से एक तरह की राजनीतिक और सामाजिक कॉमेंट्री ही करता रहा हूं. अब मुझे लगता है कि कीचड़ को साफ करने के लिए कीचड़ में उतरना पड़ेगा. इसलिए अब मैं सक्रिय राजनीति में आ गया हूं|' ये बात भगवंत मान राजनीति में कदम रखते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान कही थी| इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि 'अकाली और कांग्रेस ने मिलकर सत्ता का चक्र बनाया है. पंजाब के लोग इसमें पिस रहे हैं. पंजाब को एक विकल्प की जरूरत है. हम इसे देने की कोशिश करेंगे'

भगवंत मान बतौर पेशेवर कलाकार राजनीतिक मंचों पर जाते रहे हैं लेकिन उन्होंने औपचारिक तौर पर राजनीति नहीं की| बता दें कि भगवंत मान ने तीसरे विकल्प के तौर पर बलवंत सिंह रामूवालिया की लोक भलाई पार्टी को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए लेकिन वे कभी किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुए| अपने कॉलेज के दिनों में वे वामपंथ की विचारधारा से प्रभावित थे, लेकिन किसी पार्टी के सदस्य नहीं बने| जब मनप्रीत बादल ने मार्च 2011 में पंजाब में पीपुल्स पार्टी का गठन किया, तो भगवंत मान भी राजनीति में आ गए और पीपीपी के संस्थापक नेताओं में से एक बन गए|

2 बारे रहे है सांसद

आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ( Bhagwnt Man ) 2014 से लोकसभा के सदस्य हैं। मई 2014 में, वह पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सांसद बने। 2019 में वो दूसरी बार भी पंजाब से सांसद चुने गए। उनका निक नेम जुग्नू है। वह एक प्रसिद्ध पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नामक एक लोकप्रिय टेलीविजन कॉमेडी प्रतियोगिता में भाग लिया था। उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एसयूएस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट यीयर) किया है।

भगवंत मान की संपत्ति

बता दें कि भगवंत मान संपत्ति के मामले में भी मजबूत हैं| 2014 के लोक सभा चुनाव में उन्होंने हलफनामें में अपनी संपत्ति 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई थी| वहीं, तलाक के बाद भगवंत मान ने अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ 84 लाख बताई थी| 2019 के हलफनामें में उन्होंने 1 करोड़ 64 लाख रुपये अपनी कुल संपत्ति बताई गई थी| साल 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान उनकी चल संपत्ति 38 लाख 27 हजार रुपये थी| वहीं, अचल संपत्ति 1 करोड़ 26 लाख थी| भगवंत मान के 6 बैंक अकाउंट में 7 लाख 94 हजार 698 रुपये था| बता दें कि भगवंत मान के पास टोयोटा फार्च्यूनर और एक क्रूज कार है जिसकी कीमत 20 लाख 37 हजार 573 रुपये है| उनके पास 3 लाख रुपये के आभूषण हैं| उनके पास 20 हजार रुपये की एक गन भी है|

Next Story

विविध