Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Lucknow News : वीमेन पावर लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर पर पत्नी ने किया उत्पीड़न का केस दर्ज

Janjwar Desk
10 Jan 2022 5:35 AM GMT
Lucknow News
x

वीमेन पावर लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर पर पत्नी ने किया उत्पीड़न का केस दर्ज

Lucknow News : लखनऊ में वीमेन पॉवर लाइन में काम करने वाले दरोगा पर उसकी ही पत्नी ने दहेज के लिए परेशान करने और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है, साथ ही महिला ने अपने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी केस दर्ज कराया है...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| लखनऊ में वीमेन पॉवर लाइन में काम करने वाले दरोगा पर उसकी ही पत्नी ने दहेज के लिए परेशान करने और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है| साथ ही महिला ने अपने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी केस दर्ज कराया है|

1090 में तैनात पति पर कराया केस दर्ज

वुमेन पॉवर लाइन-1090 में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील दीक्षित के खिलाफ पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी का नाम दीपू है| पत्नी दीपू की तहरीर पर विकास नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि दीपू ने पति समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है।

यह है मामला

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार इंस्पेक्टर विकासनगर आनंद तिवारी का कहना है कि अंबेडकरनगर की रहने वाली दीपू की शादी तीन साल पहले विकासनगर सेक्टर आठ निवासी सुनील दीक्षित से हुई थी। दीपू का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। वह कुछ दिनों तक चुप रही छह जनवरी को पति व अन्य ने गला दबाकर उसे जान से मार डालने का प्रयास किया। प्रताड़ना हद से ज्यादा होने पर उसने कन्ट्रोल रूम में सूचना दे दी थी। इस पर ही उसने सात जनवरी को पति सुनील दीक्षित, ससुर गिरिजा, शुभम, सुमन, सुशील और मारकंड के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर रश्मि सिंह कर रहीं हैं।

Next Story

विविध