Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ने किसान संगठनों को बताया 'देशद्रोही', कहा दलाल कर रहे हैं कृषि कानूनों का विरोध

Janjwar Desk
15 Dec 2020 3:41 AM GMT
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ने किसान संगठनों को बताया देशद्रोही, कहा दलाल कर रहे हैं कृषि कानूनों का विरोध
x
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि जागरूकता अभियान के जरिए किसान संगठनों का पर्दाफाश किया जाएगा...

जनज्वार ब्यूरो/ भोपाल। जिस व्यक्ति पर किसानों के हितों की चिंता करने की जिम्मेवारी हो, वही उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करे तो फिर दूसरों के बारे में क्या कहा जा सकता है। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसान संगठनों को देशद्रोही संगठन बताया है। उन्होंने कहा है कि ये 500 किसान संगठन कुकुरमुत्ते की तरह उग आए हैं और अभी-अभी बन गए हैं।

कमल पटेल ने कहा कि 500 किसान संगठन अभी-अभी बन गए है, ये किसान संगठन नहीं देशद्रोहियों के संगठन हैं। ये दलीलों के संगठन हैं, देशद्रोहियों, बिचैलियों के संगठन हैं, जो शक्ति देश को मजबूत नहीं होने देना चाहते हैं, उनके संगठन हैं। कमल पटेल ने कहा कि जो विदेश संगठन देश को मजबूत होने देना नहीं चाहते हैं ये उनके संरक्षण व उनके पैसे से पलने वाले संगठन हैं।

कमल पटेल ने कहा कि इस नए कानून से किसानों की आय दोगुनी, चार गुनी व छह गुनी होगी। किसान आत्मनिर्भर होगा तो कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल जो मोदी जी का विरोध कर रहे हैं, वे किसानों को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे, इसलिए ये किसानों को भड़का रहे हैं।

कमल पटेल उज्जैन में सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए तीन कृषि कानूनों के पक्ष में 15 दिसंबर से पार्टी व्;यापाक जागरूकता अभियान आरंभ करेगी और लोगों का भ्रम दूर करेगी। कमल पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी इन संगठनों का पर्दाफाश करेगी।

कमल पटेल द्वारा किसानों के संगठन को देशद्रोही बताना पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी सत्तापक्ष की ओर से उन पर सवाल उठाया जाता रहा है।

Next Story

विविध