Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

भोपाल नाबालिग यौन शोषण मामला : प्यारे मियां के साथी उवेश के डीएनए टेस्ट से खुलेंगे राज

Janjwar Desk
20 July 2020 12:21 PM GMT
भोपाल नाबालिग यौन शोषण मामला : प्यारे मियां के साथी उवेश के डीएनए टेस्ट से खुलेंगे राज
x
भोपाल नाबालिग यौन शोषण मामले में पुलिस प्यारे मियां का भी डीएनए टेस्ट करवा सकती है...

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नाबालिग यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी प्यारे मियां के साथी उवेश के डीएनए टेस्ट से इस मामले की जांच में निर्णायक तथ्य मिलने की उम्मीद है। पुलिस सोमवार को उसका डीएनए टेस्ट करवा रही है। मंगलवार को उसकी रिमांड अवधि बढवाने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उवेश का डीएनए टेस्ट कोहेफिजा पुलिस करवा रही है। वह प्यारे मियां के साथ एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोपी है। उसकी डीएनएन जांच करवाने की जिम्मेवारी कोहेफिजा पुलिस पर है।

वहीं, प्यारे मियां की रिमांड अवधि 22 जुलाई तक है। इस वक्त वह शाहपुरा पुलिस की रिमांड पर है। ऐसे में उसका रिमांड बढवाने के लिए भी उसे भी बुधवार को अदालत में पेश किया जा सकता है। संभव है कि बुधवार को अदालत में उसकी पेशी के बाद कोहेफिजा पुलिस अपने यहां के मामले की जांच के लिए उसकी रिमांड मांगे और उसका डीएनए टेस्ट करवाने की प्रक्रिया भी की जाए।

प्यारे मियां नाबालिग लड़कियों को अपनेे घर पर रखता था और उन्हें खुद को अब्बू कहने के लिए बोलता था लेकिन उनके साथ घृणित कृत्य करता था। उसे भोपाल से भागने में मदद करने वाला खुर्शीद आलम भी इस वक्त 21 जुलाई तक रिमांड पर है। उसकी रिमांड बढाने के लिए भी मंगलवार को उसकी कोर्ट पेशी हो सकती है। वहीं, इस मामले में अबतक तीन अन्य आरोपी राबिया बी, अनस खान व स्वीटी उर्फ हम्प्टी विश्वकर्मा जेल जा चुके हैं।

क्या है प्यारे मिया सेक्स स्कैंडल केस?

मध्यप्रदेश का पत्रकार प्यारे मियां पर करीब दो दर्जन नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। उसके खिलाफ कार्रवाई नौ लड़कियों की शिकायत पर की गई है। वह आसानी से गरीब परिवार की बच्चियों को अपने जाल में फांसता था और उनका यौन शोषण करता। बच्चियों को अपने घर पर रख कर उनसे खुद को अब्बू कहलवाता था ताकि संदेह की गुंजाइश कम हो। उस पर 14 से 17 साल की उम्र की बच्चियों के यौन शोषण का आरोप है।

बच्चियां जब वयस्क हो जाती थीं तो खुद पैसे खर्च कर वह उनकी शादी करवा देता था और उनके परिवार से किसी और लड़की की मांग रखता था। कई बार वह बड़ी हो चुकी लड़की की छोटी बहन की मांग रख देता था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

Next Story

विविध