Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश उप-चुनाव : 27 सीटों में 20 पर भाजपा आगे, 6 पर कांग्रेस

Janjwar Desk
10 Nov 2020 10:26 AM GMT
मध्यप्रदेश उप-चुनाव : 27 सीटों में 20 पर भाजपा आगे, 6 पर कांग्रेस
x
प्रदेश की 27 सीटों में से 20 पर भाजपा और 6 पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा आगे है, इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि जनता ने एक बार फिर विकास के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला कर लिया है......

भोपाल। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आने लगे हैं। वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। सुवासरा से भाजपा के उम्मीदार हरदीप सिंह डंग ने 29440 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर बदनावर से राजवर्धन सिंह, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया और सांची से प्रभुराम चौधरी की भी जीत लगभग तय है।

चंबल की सुमावली सीट पर मंत्री एंदल सिंह कसाना 16000 से अधिक वोटों से पीछे हैं, इसलिए उनकी हार भी लगभग तय मानी जा रही है। जबकि मांधाता सीट से भाजपा के नारायण पटेल 22 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए हैं। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

प्रदेश की 27 सीटों में से 20 पर भाजपा और 6 पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा आगे है। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि जनता ने एक बार फिर विकास के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला कर लिया है। वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे जे रुझानों में तस्वीर साफ होने के बाद कमलनाथ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय छोड़ दिया।

वहीं भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले वाले मुरैना में भाजपा पीछे चल रही है। यहां की की सीट पर बसपा बाजी मारती हुई नजर आ रही है। यहां बसपा उम्मीदवार राप्रकाश राजौरिया मुरैना सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Next Story

विविध