Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

मॉब लिंचिंग का शिकार चूड़ी वाले केस में नया मोड़, इंदौर पुलिस ने युवक पर पॉस्को एक्ट सहित 9 गंभीर धाराओं में लिखी FIR

Janjwar Desk
24 Aug 2021 4:42 AM GMT
मॉब लिंचिंग का शिकार चूड़ी वाले केस में नया मोड़, इंदौर पुलिस ने युवक पर पॉस्को एक्ट सहित 9 गंभीर धाराओं में लिखी FIR
x

मॉब लिंचिंग का शिकार चूड़ी वाले पर दर्ज की गई FIR.

मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि, बाकी तीन और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदौर के दो मंत्रियों ऊषा ठाकुर और तुलसी सिलावट ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं...

जनज्वार, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में चूड़ी बेचने वाले युवक की पिटाई मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने चूड़ी वाले युवक गोलू उर्फ तस्लीम उर्फ असलीम पर पॉस्को एक्ट सहित 9 अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जी पहचान पत्र और नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

इसके अलावा कोतवाली थाने पर हंगामा करने वाले करीब 30 लोगों के खिलाफ भी FIR की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि, बाकी तीन और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदौर के दो मंत्रियों ऊषा ठाकुर और तुलसी सिलावट ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मॉब लिंचिंग का शिकार युवक पर उल्टा FIR

गौरतलब है कि, इंदौर के वाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में चूड़ी बेचने वाले मुस्लिम युवक से मारपीट करने वाले तीनों प्रमुख आरोपी राकेश पवार, राजकुमार भटनागर और विवेक व्यास को पुलिस ने पहले ही 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक की गिरफ्तारी ग्वालियर से हुई है।

एसपी ईस्ट आशुतोष बागरी ने बताया कि बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सेंट्रल कोतवाली थाने का घेराव करने वाले 25 से 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसमें 3 नामजद आरोपी भी शामिल हैं।

इस घटना पर इंदौर के दोनों मंत्रियों ने भी पुलिस को फ्री हैंड देते हुए दोषिय़ों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा 'सांप्रदायिक फिजा बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे। आतंकी संगठनों की भूमिका के सवाल पर मंत्री ने कहा गहन जांच होगी।

आतंकी संगठनों की जड़ों तक जाकर नेस्तनाबूद करेंगे। पर्यटन संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा ये चिंतनीय घटना है। थाने का घेराव करने वालों पर देशद्रोह का मामला चलाया जाना चाहिए। इन लोगों का साथ देने वाले भी देशद्रोही हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों का शामिल होना शर्मनाक है।'

Next Story

विविध