Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

MP में 2 समुदायों के बीच खूनी झड़प, मौत के बाद आरोपियों के घरों पर चला शिवराज का बुलडोजर

Janjwar Desk
20 March 2022 5:29 AM GMT
madhya pradesh
x

(अस्पताल में घायलों का हाल जानते शिवराज सिंह चौहान)

Madhya Pradesh News: देर रात एक घायल शख्स की मौत भी हो गई। शनिवार को कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने आरोपियों के चार मकानों को जेसीबी (JCB) से गिरा दिया....

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश स्थित रायसेन जिले के सिलवानी तहसील (Silwani Tehsil) के खमरिया गांव में 2 समुदायों के बीच खूनी संघर्ष का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खूनी संघर्ष में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि घायलों का हालचाल जानने एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पहुंचे। दूसरी तरफ प्रशासन ने आरोपियों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें गिरा दिया है। अन्य पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 2 समुदायों में हुए विवाद के बाद वाहनों और मकानों में आगजनी की गई थी। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सिलवानी और उदयपुरा के अस्पतालों में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को भोपाल की हमीदिया अस्पताल (Hamidiya Hospital) रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। देर रात एक घायल शख्स की मौत भी हो गई। शनिवार को कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने आरोपियों के चार मकानों को जेसीबी (JCB) से गिरा दिया।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वारदात के घायलों से शनिवार को हमीदिया अस्पताल जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतक राजू आदिवासी के परिवार को 05 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी जबकि गंभीर रूप से घायल हरि सिंह और रामजी भाई को 02-02 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

Next Story

विविध