Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता ने कहा 15 साल में लड़कियां हो जाती हैं बच्चा पैदा करने लायक, बाल संरक्षण आयोग ने जारी किया नोटिस

Janjwar Desk
14 Jan 2021 6:30 AM GMT
कांग्रेस नेता ने कहा 15 साल में लड़कियां हो जाती हैं बच्चा पैदा करने लायक, बाल संरक्षण आयोग ने जारी किया नोटिस
x

सज्जन सिंह वर्मा।   फोटो : सोशल मीडिया से।

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया था कि 15 साल में लड़किया प्रजनन के योग्य हो जाती हैं, अब उन्हें संबंध में बाल संरक्षण आयोग के सवालों का जवाब देना होगा...

जनज्वार। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के लड़कियों के संबंध में दिए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया और इसके लिए अब उन्हें बाल संरक्षण आयोग का नोटिस जारी किया गया है। सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कहा था कि डाॅक्टरों की यह रिपोर्ट है कि लड़कियां 15 साल में प्रजनन के योग्य हो जाती हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज इसमें बदलाव करने वाले कौन से वैज्ञानिक या डाॅक्टर होते हैं।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कहा कि डाॅक्टरों के अनुसार लड़कियां 15 साल में प्रजनन के योग्य हो जाती हैं तो फिर शिवराज सिंह इसमें बदलाव करने वाले डाॅक्टर या वैज्ञानिक क्या हैं। उन्होंने शिवराज सरकार के लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से 21 साल करने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि आखिर वे यह किस आधार पर करना चाह रहे हैं, क्या वे डाॅक्टर हैं या वैज्ञानिक।

जब पत्रकारों ने सज्जन सिंह वर्मा से यह सवाल पूछा कि क्या वे लड़कियों के विवाह की उम्र 15 साल करवाना चाहते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं वे ऐसा नहीं कर रहे हैं, जो हैं वो रहने देना चाहिए।

सज्जन सिंह वर्मा के इस बयान को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान में लिया है और उन्हें नोटिस जारी कर कहा है कि वे दो दिनों के अंदर यह बताएं कि उन्होंने लड़कियों के प्रजनन योग्य होने की उम्र 15 साल किस आधार पर बतायी। आयोग ने यह भी कहा है कि वे नाबालिग लड़कियों के साथ भेदभावपूर्ण वाले इस बयान और कानून को लेकर अपने बयान का मंतव्य स्पष्ट करें।

सज्जन सिंह वर्मा पूर्व सांसद हैं और मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

Next Story

विविध