Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को वोट देने पर सपा ने विधायक को निकाला

Janjwar Desk
19 Jun 2020 3:54 PM GMT
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को वोट देने पर सपा ने विधायक को निकाला
x
सपा की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रवक्ता यश भारतीय ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मतदान हुआ, और पार्टी की ओर से व्हिप जारी किए जाने के बावजूद शुक्ला ने भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिया।

जनज्वार ब्यूरो। मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला को शुक्रवार को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

सपा की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रवक्ता यश भारतीय ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मतदान हुआ और पार्टी की ओर से व्हिप जारी किए जाने के बावजूद शुक्ला ने भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिया, लिहाजा उन्हें पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है।

सपा के आधिकारिक ट्वीट हेंडल पर एक ट्वीट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में बीजेपी ने अपनी दो सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस ने जीती है। राज्यसभा के लिए बीजेपी के निर्वाचित उम्मीदवारों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सबसे अधिक वोटों से चुने गये हैं। दिग्विजय लगातार दूसरी बार मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

Next Story

विविध