Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Meerut News : मेरठ में BJP नेताओं का अनोखा कारनामा, एक सड़क का एक ही दिन दो बार किया शिलान्यास

Janjwar Desk
3 Dec 2021 4:54 AM GMT
Meerut News :  मेरठ में BJP नेताओं का अनोखा कारनामा, एक सड़क का एक ही दिन दो बार किया शिलान्यास
x

BJP नेताओं ने एक सड़क का एक ही दिन दो बार शिलान्यास किया

Meerut News : पहला शिलान्यास नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा पार्षद दीपिका गुप्ता ने सुबह किया। वहीं उसी दिन दोपहर में मेयर सुनीता वर्मा ने नारियल फोड़ा और फीता भी काटकर सड़क का शिलान्यास किया।

Meerut News : चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे सभी नेताओं में श्रेय लेने की होड़ सी लग गई है। कुछ ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश के मेरठ में देखने को मिला है। मेरठ में एक ही सड़क का एक ही दिन दो-दो बार शिलान्यास किया गया है। दोनों बार भाजपा के अलग-अलग नेताओं ने एक ही सड़क का शिलान्यास किया है। गुरुवार 2 दिंसबर को पहला शिलान्यास नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा पार्षद दीपिका गुप्ता ने सुबह किया। वहीं उसी दिन दोपहर में मेयर सुनीता वर्मा ने नारियल फोड़ा और फीता भी काटकर सड़क का शिलान्यास किया।

बागपत रोड से शेखपुरा तक 50 फूटा रोड

जिस सड़क का एक ही दिन दो बार शिलान्यास हुआ है, वह मेरठ के बागपत रोड से शेखपुरा तक निर्मित है। यह सड़क 50 फुट की है। यह वार्ड-15 के अंतर्गत आता है। बताया गया कि गत दिनों 15वें वित्त आयोग में इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। इस सड़क का गुरुवार 2 दिसंबर को सुबह साबुन गोदाम की बीजेपी पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी की सदस्य दीपिका गुप्ता ने नारयल फोड़ के शिलान्यास किया। साथ ही महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने भी दीपिका गुप्ता के साथ नारियल फोड़ कर उस सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा नेता अमित मूर्ति, सचिन गुप्ता, ऋषभ, देबू सिंघल समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

दूसरी बार शिलान्यास

सुबह पहली बार शिलन्यास होने के बाद उसी सड़क का दोपहर में मेयर सुनीता वर्मा ने पार्षद कुलदीप और अन्य लोगों के साथ फिर शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान मेयर ने भी नारियल फोड़ा। साथ ही फीता काटकर कार्य का शुभारंभ करवाया। मेयर सुनीता वर्मा ने सड़क का पैदल भ्रमण भी किया। इस दौरान मौके पर पार्षद नरेश, एक्सईएन विकास कुरील, जेई राजेन्द्र आदि भी मौजूद थे। बता दें कि एक दिन में एक ही सड़क का भाजपा नेताओं द्वारा किए गए दो-दो बार शिलान्यास को लेकर क्षेत्र में चर्चा खूब हो रही है। क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि शिलान्यास तो हो गया अब सड़क बन जाए तो बात बने।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध