Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

मात्र सालभर में 38 करोड़ का भारी जुर्माना भरकर भी नहीं सुधरे उत्तराखण्ड के लोग, यातायात नियमों की जमकर उड़ रहीं धज्जियां

Janjwar Desk
28 Feb 2023 11:36 AM GMT
मात्र सालभर में 38 करोड़ का भारी जुर्माना भरकर भी नहीं सुधरे उत्तराखण्ड के लोग, यातायात नियमों की जमकर उड़ रहीं धज्जियां
x
Big expose : उत्तराखंड पुलिस ने साल 2022 में कुल 6 लाख 92 हजार वाहन चालान किये हैं, जिसमें 1 लाख 5 हजार चालान सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 5 लाख 87 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये...

सलीम मलिक की रिपोर्ट

रामनगर। गुजरे एक साल में 38 करोड़ का जुर्माना भुगतने के बाद भी उत्तराखंड के लोग यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। कुछ नासमझी में तो कुछ जानबूझकर की जा रही नियमों की अवहेलना का इस छोटे से राज्य में वॉल्यूम इतना अधिक है कि पुलिस ने एक साल में ही प्रदेश भर में करीब सात लाख वाहनों के चालान करके 38 करोड़ रुपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूलकर सरकारी खजाने को मालामाल किया है। यह खुलासा पुलिस मुख्यालय द्वारा सूचनाधिकार के तहत उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ है।

जानकारी के अनुसार सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2022 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी, जिसके जवाब में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की जो प्रतियां उपलब्ध करायी हैं, उनसे राज्य में जुर्माने के रूप में वसूली गई धनराशि का खुलासा हुआ है।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने साल 2022 में कुल 6 लाख 92 हजार वाहन चालान किये हैं।, जिसमें 1 लाख 5 हजार चालान सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 5 लाख 87 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 37 करोड़ 89 लाख का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सीपीयू द्वारा 3 करोड़ 65 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 34 करोड़ 24 लाख का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया है।

सीपीयू द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 36 हजार चालान देहरादूून जिले की यूनिटों द्वारा किये गये है तथा 1 करोड़ 8 लाख 99 हजार का जुर्माना वसूला गया है, जबकि दूूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर जिले की यूनिटों ने 29 हजार 400 चालान किये व 93 लाख 45 हजार का जुर्माना वसूला गया है। हरिद्वार जिले की यूनिटों द्वारा 27 हजार 100 चालान किये व 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार का जुर्माना वसूला गया। नैनीताल जिले की यूूनिट द्वारा 12 हजार 600 चालान किये गये तथा 54 लाख 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूूला गया है।

सीपीयू के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 1 लाख 34 हजार 500 चालान देहरादून जिले में किये गए, जिनसे 10 करोड़ 25 लाख जुर्माना वसूला गया। उधमसिंह नगर जिले में 1 लाख 1 हजार 800 चालानो से 7 करोड़ रुपए जुर्माना, उत्तरकाशी जिले में 6 हजार 900 चालान से 27 लाख जुर्माना, टिहरी जिलेे में 70 हजार चालान की मदद से कुल 3 करोड़ 48 लाख का जुर्माना यातायात पुलिस ने वसूला।

चमोली जिले में 16 हजार 500 चालान से 1 करोड़ 7 लाख जुर्माना, रुद्रप्रयाग जिले में 9 हजार 700 चालान से 47 लाख जुर्माना, पौड़ी जिले में 33 हजार 100 चालान करके 1 करोड़ 56 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 80200 चालानों के माध्यम से 3 करोड़ 03 लाख जुर्माना, नैनीताल जिले में 60 हजार 400 चालान की मद में 3 करोड़ 41 लाख जुर्माना वसूला गया।

वहीं अल्मोड़ा जिले में 18 हजार 900 चालान से कुल 1 करोड़ 24 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 14 हजार 200 चालान से 67 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 25 हजार 300 चालान से 97 लाख जुर्माना तथा चम्पावत जिले में किए गए 15 हजार 900 चालान से कुल 81 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया है।

Next Story

विविध